5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीसीसी चीफ सचिन पायलट बोले… मोदी सरकार के असली लाभार्थी तो लंदन बैठे..और भी क्‍या कहा..देखें वीड‍ियो

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
SACHIN PILOT

पीसीसी चीफ सचिन : मोदी सरकार के असली लाभार्थी तो लंदन बैठे

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि जयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा सरकारी फंड से की गई फिर प्रधानमंत्री वहां कांग्रेस को क्यों कोस रहे थे, सरकारी मंच की मर्याद पीएम नहीं रखी। उदयपुर में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों पर पायलट ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं के असली लाभार्थी तो लंदन में बैठे है, उन्होंने लाभार्थी के रूप में विजय माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी के नाम तक गिनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा व राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने घूटने टेक दिए कि भीड़ नहीं जुटेगी तो सरकार ने अफसरों को भीड़ लाने के टारगेट दे दिए।

हम ओवर कॉन्फिडेंट नहीं, पर बदलाव तय
पायलट ने यह भी कहा कि हम ओवर कॉन्फिडेंट नहीं है लेकिन राजस्थान में अब कांग्रेस की सरकार आ रही है और इसका अहसास मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हो गया है इसलिए अब जनता के बीच जाने का कार्यक्रम बनाया है। जो सीएम साढ़े चार साल जनता से नहीं मिली उससे अब जनता भी नहीं मिलना चाहती है। पायलट ने आरोप लगाया कि वसुंधरा ने महलों में बैठकर शासन किया, जनता के लिए दरवाजे बंद कर दिए थे लेकिन अब वे यात्रा निकाल कर जनता के नजदीक आने की कोशिश कर रही है लेकिन जनता समझदार है, अब जनता सीएम से नहीं मिलेगी। डूंगरपुर में मुख्यमंत्री के पिछले दिनों हुए कार्यक्रम पर पायलट ने कहा कि आदिवासियों को अपने नजदीक लाने के लिए जो दिखावा सरकार अंतिम समय में कर रही है उसके बहकावे में कोई आने वाला नहीं है।

READ MORE : विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की पूरी तैयारी....भाजपा अध्यक्ष, विधायकों व मंडलों की रिपोर्ट देंगे कप्तान को



सीपी जोशी की भूमिका आगे भी रहेगी
सीपी जोशी के सवाल पर पायलट ने कहा कि उनका रोल प्रदेश में बहुत रहा है, उनकी भूमिका थी और आगे भी रहेगी, इसमें कोई शक करने की बात ही नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश के प्रत्येक नेता के अनुभव का फायदा कांग्रेस लेगी। भ्रष्टाचार के सवाल पर पायलट ने कहा कि पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी और नरपत सिंह राजवी जो मुद्दे उठा रहे है उस पर सरकार सुन नहीं रही है, पायलट ने कहा कि तिवाड़ी जो बाते कह रहे है, कांग्रेस लम्बे समय से उठाती रही है लेकिन ये सरकार सुन ही नहीं रही है। वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस सीडब्ल्यूसी से बाहर करने के सवाल पर बोले कि कांग्रेस सबका अनुभव का लाभ लेगी, भाजपा की तरह हम कोई मार्गदर्शक मंडल नहीं बनाने वाले है।

टिकट तो खून पसीना बहाने वालों को
टिकट के लिए क्या मापदंड होंगे के सवाल पर पायलट ने कहा कि पार्टी के संकट के समय जिन्होंने खून-पसीना बहाया उनको पार्टी मौका देगी, पार्टी स्वच्छ वाले निष्ठवान कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाएगी लेकिन कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा।