
गर्भ में पल रहे शिशु के लिंगजांंच के मामले में उदयपुर की अदालत ने आरोपित की जमानत की खारिज, गुजरात में चल रहा थ्ाा रैकेट
उदयपुर . गर्भ में पल रहे शिशु के लिंगजांंच के मामले में गिरफ्तार दलाल की ओर से पेश जमानत याचिका को न्यायालय ने खारिज कर दिया। राज्य की पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ टीम ने शुक्रवार को बोहरावाड़ी काहरवाड़ी निवासी साबिर उर्फ सेठिया पुत्र मोहम्मद वसीम, शमीम पत्नी मोहम्मद शकील व न्यू मेमन कॉलोनी, हसननगर हिम्मतनगर साबंरकाठा (गुजरात) निवासी फारुख भाई पुत्र जान मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपितों ने गर्भवती महिला के परिजन व डिकॉय से लिंगजाांच परीक्षण के नाम पर 50 हजार रुपए लिए थे। इनमें से 26 हजार रुपए की राशि चिकित्सक डॉ.महेन्द्र परमार को दी। शेष 24 हजार रुपए आरोपियों से बरामद हुए।
चार हजार रुपए टीम ने फारुख से बरामद किए थे, फारुख गुजरात के हिम्मतनगर स्थित खुशबू मेटरनिटी सर्जिकल सोनोग्राफी व लेप्रोस्कॉपी हॉस्पिटल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होकर दलाली का काम करता था।
विषाक्त पदार्थ के सेवन से बालिका की मौत
भाणदा. डामोरवाड़ा गांव में विषाक्त पदार्थ के सेवन से बालिका की मौत हो गई। पहाड़ा थानाधिकारी उम्मेदीलाल मीणा ने बताया कि डामोरवाड़ा निवासी दीपिका (14)पुत्री गजेन्द्र डामोर ने सुबह 11 बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे परिजन उपचार के लिए ईडर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीएम कराकर शव धामोद सरपंच हरीश डामोर की मौजूदगी में परिजनों को सौंप दिया। विषाक्त खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
नाबालिग का अपहरण, मुंबई गई टीम
सलूम्बर. समीपवर्ती खरका गांव से बुधवार एक नाबालिग के अपहरण का मामला सलूम्बर थाने में दर्ज किया गया। पीडि़ता के मुंबई के एक युवक के साथ जाने की जानकारी आने पर पुलिस टीम वहां रवाना की गई। नाबालिग की तलाश जारी है।
Published on:
01 Jun 2018 01:49 pm
