6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM MODI IN UDAIPUR: मोदी के लिए उदयपुर के वर्ल्ड रिकार्डधारक दौलत सेन ने बनाई विशेष मेवाड़ी पगड़ी, ये है पगड़ी की खासियत

मेवाड़ पगड़ी बनाने में कई कीर्तिमान कायम करने वाले उदयपुर के दौलत सेन ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष मेवाड़ी विशेष बनाई है।

2 min read
Google source verification
PM modi in udaipur: doulatram sen made special mewadi paghdi for modi

उदयपुर . मेवाड़ पगड़ी बनाने में कई कीर्तिमान कायम करने वाले उदयपुर के दौलत सेन ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष मेवाड़ी विशेष बनाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पगड़ी पहनाने के लिए प्रशासन स्तर पर स्वीकृति मांगी है। उपमहापौर लोकेश द्विवेदी ने सेन के आग्रह पर स्वीकृति के लिए प्रशासन के पास प्रस्ताव भेजा गया है।रावजी का हाटा निवासी दौलत सेन पगड़ी बनाने का कार्य करते हैं।

उन्होंने 2013-14 में 1111 मीटर एवं 14-15 में 2070 मीटर लंबी पगड़ी बनाई थी। बाद में तीन हजार मीटर लंबी, 101 इंच चौड़ी व 25 इंच ऊंची पगड़ी बनाई जिसको लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड के बाद 12 अगस्त को एवरेस्ट वल्र्ड रिकार्ड में भी शामिल किया गया।


इसी के साथ प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे का शिड्यूल में प्रशासन ने लंच की व्यवस्था तीन जगह की है। समय और सुविधा के अनुसार पीएम किसी एक जगह लंच करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार डबोक एयरपोर्ट, चित्रकूटनगर स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव और टाइगर हिल स्थित प्रताप गौरव केन्द्र में पीएम के लंच की तैयारी रहेगी। पीएमओ को इसकी व्यवस्था से अवगत करा दिया जाएगा। पीएम की जब जहां इच्छा होगी, वहां तत्काल लंच करवा दिया जाएगा। बताते हैं कि उनके लंच में मेवाड़ी विशेषताओं वाले कुछ व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

READ MORE: पढ़ें मोदी का उदयपुर सफरनामा, जानें हर बार क्यूं चर्चा का विषय रही मोदी की यात्रा

सर्किट हाउस, कजरी व डाक बंगले बुक
प्रधानमंत्री की उदयपुर यात्रा के दौरान आने वाले देश-प्रदेश के अतिथियों के लिए भी व्यवस्था की गई है। यहां सर्किट हाउस, आरटीडीसी की कजरी होटल, आनंद भवन , डाक बंगला सहित प्रमुख स्थानों पर कमरों की एडवांस बुकिंग करवा दी गई है। जिला प्रशासन ने सभी स्थानों पर पहले फोन से, फिर पत्र भेजकर कमरों का आरक्षण करवा दिया। होटल कजरी में निर्देश दिए गए कि ऑनलाइन बुर्किंग वाले कमरे छोडक़र 28-29 अगस्त की कोई बुर्किंग नहीं की जाए।


फतहसागर स्थित सर्किट हाउस, स्वरूपसागर रोड पर डाक बंगला, आनंद भवन की भी अग्रिम बुकिंग मेहमानों के लिए हो चुकी है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी टीमों और कमांडोज के लिए भी व्यवस्था की गई है। बताया गया कि कई मेहमान सभा से एक दिन पूर्व तो राज्य के कई मंत्री व अफसर इससे पहले उदयपुर आ जाएंगे। यात्रा के तहत प्रशासन की ओर से चाकचौबंद व्‍‍‍‍यवस्‍था की जा रही है।