
राजनीतिक मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहली बार उदयपुर आगमन वर्ष 1989 में हुआ था। वे गुजरात के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के तौर पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए थे। इसके बाद से अब तक वे 9 बार उदयपुर आ चुके हैं। 29 अगस्त को उनका उदयपुर में आगमन 10वीं बार होगा, लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर यह कार्यक्रम पहला होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर देश में विशेष छवि बनाने वाले नरेंद्र मोदी को उदयपुर ने भी मुख्य अतिथि के तौर पर कई बार सम्मान दिया है। बात राष्ट्रीय स्वयं संघ और भाजपा के कार्यक्रमों की रही हो, लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी उदयपुर यात्राएं हमेशा ही चर्चित रही हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं मोदी की पूर्व की उदयपुर यात्रा की मुख्य बातें…
मोदी का उदयपुर सफरनामा
-मार्च 1989 में भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति की उदयपुर के होटल सहेली पैलेस में हुई बैठक में गुजरात प्रदेश महामंत्री (संगठन) के तौर पर नरेंद्र मोदीउदयपुर आए थे।
-जनवरी 1991 में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी के कन्याकुमारी से कश्मीर तक की एकता यात्रा के संयोजक के तौर पर उदयपुर के भंडारी दर्शक मंडप में उनका आगमन हुआ था।
-अप्रेल 2003 के आम चुनाव में उदयपुर संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी किरण माहेश्वरी के पक्ष में टाउनहॉल में लोगों की भीड़ को पीएम मोदी ने संबोधित किया था।
-दिसम्बर 2008 में विधानसभा चुनाव के दौरान मावली से भाजपा प्रत्याशी धर्मनारायण जोशी के समर्थन में रेलवे मैदान पर सभा को संबोधित किया।
-जून 2010 में उदयपुर में सुंदर सिंह भंडारी की प्रतिमा अनावरण व गुजराती समाज के भवन के उद्घाटन समारोह में यहां आए।
-मई 2012 को प्रताप जयंती समारोह में मोती मगरी व टाउनहॉल में सभा को संबोधित किया।
-अक्टूबर 2013 में भाजपा की ओर से पीएम उम्मीदवार की हुई घोषणा केबाद पहली बार मोदी उदयपुर आए। विधानसभा चुनाव को लेकर गांधी ग्राउण्ड में चुनावी सभा को संबोधित किया।
-जून 2009 में मोदी विहिप के तत्कालीन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के भतीजे एवं उद्योगपति अरविंद सिंघल के परिवार में हुए विवाह समारोह में शिरकत की थी। इससे पहले भी वे अस्वस्थ सिंघल से मिलने उदयपुर आए थे।
Published on:
26 Aug 2017 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
