
दिया नया जीवन: बुचडख़ाने जा रहे गोवंश की जिंदगी को बचाया
उदयपुर/ गींगला पसं. देर रात गश्त के दौरान कुराबड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई कर गुजरात स्थित बुचडख़ाने को जा रहे वाहन में लदे करीब 14 गोवंश को आजाद कराया। वाहन चालक मौका कार्रवाई में भाग निकला, जबकि वाहन को पुलिस ने जब्त किया।
हेड कांस्टेबल गंगाराम ने बताया कि रात करीब 12 बजे सुरों का गुड़ा के निकट हुई नाकाबंदी की हुई थी। तभी मुखबिर की सूचना के मुताबिक वाहन चालक नाकाबंदी स्थल से दूर ही वाहन को सड़क पर छोड़ भाग निकला। यह देख नाकाबंदी कर रहे हेड कांस्टेबल गंगाराम, जवान दिलीप व राजकुमार ने उसका पीछा करने के प्रयास किए। लेकिन, अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी बच निकला। तलाशी में लोडिंग वाहन पर ठूंस-ठूंस कर लादे गए 14 गोवंश को ईडाणा माता गोशाला में खाली कराया। पुलिस ने गोवंश अधिनियम 1995 में मामला दर्ज कर वाहन जब्त किया। वहीं आरोपी की तलाश शुरू की।
4 गोवंश को अधमरा कर छोड़ा
पारसोला(पस). police action धारदार हथियार से गोवंश पर हमला कर उन्हें अधमरा करने के आरोप में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को धरदबोचा। सख्ती से हुई पूछताछ में आरोपी ने उसका अपराध भी कबूल किया। इससे पहले वारदात को लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ ने मौके पर नाराजगी जताई। आक्रोश के बीच सजग पुलिस ने बिना देर लगाए कार्रवाई को अंजाम दिया।
हुआ यूं कि 16 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे घायल गोवंश को देखकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। पारसोला थानाधिकारी मोहनसिंह चन्द्रावत ने बताया कि एक साथ 4 गोवंश पर हुए हमले की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज की गई। दौराने अनुसंधान हेड कांस्टेबल मनोहरसिंह ने ग्रामीणों की सूचना पर हान्ली मगरी मोखमपुरा निवासी लालिया मीणा पुत्र वागला मीणा को हिरासत में लिया। तभी उसने कबूला कि हमीद मोहम्मद लखारा के खेत को उसने पाती पर लिया हुआ है। इसमें सोयाबीन की फसल बोई हुई है। बुधवार को खेत की रखवाली के दौरान उसने धारदार लोहे की कूट से मवेशियों पर हमला किया था। police action पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
Published on:
19 Oct 2019 06:00 am
