4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता सेना के जुबानी ‘तीर, बोले कांग्रेस-भाजपा ने कहां खिलाई ‘खीर

poltical news जनता सेना राजस्थान का कार्यकर्ता सम्मेलन
2 min read
Google source verification
जनता सेना के जुबानी 'तीर, बोले कांग्रेस-भाजपा ने कहां खिलाई 'खीर - जनता सेना राजस्थान का कार्यकर्ता सम्मेलन

जनता सेना के जुबानी 'तीर, बोले कांग्रेस-भाजपा ने कहां खिलाई 'खीर - जनता सेना राजस्थान का कार्यकर्ता सम्मेलन

उदयपुर/ कानोड़. poltical news नगर पालिका कानोड़ में प्रस्तावित नगर पालिका चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनता सेना राजस्थान के सुप्रीमो रणधीरसिंह भींडर ने शब्दों के तीर चलाए। कांग्रेस और भाजपा पर तंज कसते हुए पूर्व विधायक भींडर ने कहा कि दोनों ही पार्टियों के प्रतिनिधि आमजन को गुमराह करने में लगे हैं। उनकी ओर से दावे किए जा रहे हैं कि पालिका बोर्ड बनने के बाद वह मतदाताओं का भला करेंगे, लेकिन पहले राजनीतिक प्रतिनिधि जनता को हिसाब दें कि वादों के अनुरूप उन्होंने स्थानीय लोगों हित में ऐसे क्या कार्य किए हैं, जिनसे लोगों की आमदनी में इजाफा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों के दावे केवल जनता को गुमराह करने तक सीमित है। भींडर ने कहा कि वह भले ही विधायक का चुनाव हार गए हैं, लेकिन कानोड़ का बुद्धिजीवी वर्ग हर परिस्थिति से अवगत है। विधायक कार्यकाल की उपलब्धि भुनाते हुए भींडर ने कहा कि तहसील खुलवाने में उनका अकेले का कोई योगदान नहीं था। पूरा श्रेय क्षेत्र की महिलाओं का था। उनके प्रयासों से ही यह कार्य संभव हुआ है। शब्द बाणों के माध्यम से भींडर ने क्षेत्र में भाजपा के कद्दावर नेता की पहचान रखने वाले विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया को भी आड़े हाथों लेने में कसर नहीं छोड़ी। बोले कि जो बोलते हैं वो होता नहीं है। भाजपा शासन में बनाई गई तहसीलों में तहसीलदारों की नियुक्ति को लेकर भींडर ने क्षेत्र विधायक गजेंद्रसिंह शक्तावत पर भी निशाना साधा। कार्यक्रम को सेना पदाधिकारी वीरेंद्र गांधी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के साथ जनता के बीच पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर पारस नागौरी, मुकेश चौबीसा, अरुण भानावत, रतनलाल लक्षकार, कोमल कामरिया, योगेन्द्र पटेल, धर्मराज मियावत, रघुवीर सिंह, हितेश व्यास, राजकुमारी कामरिया, हरि सिंह चौहान, शिव सिंह चौहान एवं अन्य मौजूद थे।

इधर, पैनी रही नजर
दूसरी ओर आचार संहिता के बीच क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां सजग रही। जनता सेना के कार्यक्रम पर तीसरी आंख के तौर पर कैमरे से पूरी रिकॉर्डिंग की गई। रविवार को अवकाश के बावजूद तहसील कार्यालय खुला रहा। poltical news एसडीएम शैलेश सुराणा ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।