
सकारात्मकता ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी -प्रो. राठौड़
भटेवर. 2 राज आरएण्डवी रेजीमेन्ट नवानिया की ओर से आयोजित दस दिवसीय शिविर में शनिवार को के दौरान महाराणा प्रताप कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच रखने एवं कड़ी मेहनत से ही बुलंदियों को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से कहा कि आप भाग्यशाली हैं जो स्कूल व कॉलेज शिक्षा के दौरान आपको अनुशासित जीवन जीने की कला भी सीखने को मिल रही है। लगभग 200 एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भूपाल नोबल विवि में उनके जीवन दर्शन पर राष्ट्रीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी को देखा। सांयकालीन सत्र में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विद्यार्थियों को दी सडक़ सुरक्षा की जानकारी
पुलिस थाना वल्लभनगर की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वल्लभनगर में बालिकाओं को सडक़ सुरक्षा की जानकारी दी गई। सीआई महिपाल सिंह ने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय लाइसेंस व हेलमेट साथ रखने, 18 वर्ष से कम उम्र में वाहन नहीं चलाने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, सडक़ के बायीं तरफ चलने, हॉर्न का प्रयोग करने आदि की जानकारी दी।
कॅरियर काउंसलिंग
सलूम्बर . हाड़ा रानी राजकीय महाविद्यालय सलूंबर में शनिवार को कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन उपखंड अधिकारी प्रकाशचंद्र रेगर एवं विकास अधिकारी विशाल कुमार सीपा के आतिथ्य में हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी व्याख्यान में प्रतियोगी परीक्षाओं में किस प्रकार से भागीदारी करें एवं सफलता कैसे हासिल करें, इस संबंध में व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ निर्मला राठौड़ ने की।
Published on:
20 Oct 2019 01:59 am
