5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर के गौरव ने जीता सब जूनियर स्ट्रोंग मैन का खिताब

power lifting जिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता
less than 1 minute read
Google source verification
उदयपुर के गौरव ने जीता सब जूनियर स्ट्रोंग मैन का खिताब

उदयपुर के गौरव ने जीता सब जूनियर स्ट्रोंग मैन का खिताब

उदयपुर. power lifting जिला पावर लिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में बुधवार को लवकुश इंडोर स्टेडियम में जिला क्लासिक पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सब जूनियर स्ट्रांग मैन का खिताब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने जीता। जूनियर वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिहिर सोनी स्ट्रांग मैन बने। सीनियर वर्ग में हिमांशु खोखावत ने स्ट्रांग मैन ऑफ उदयपुर का खिताब जीता। इसी तरह महिलाओं में सब जूनियर वर्ग में माही चौहान ने स्ट्रांग गर्ल व सीनियर वर्ग में सिमरन नेगी ने स्ट्रांग वूमेन ऑफ उदयपुर का खिताब जीता। जिला पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर अतिथि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद पानेरी, जिला खेल अधिकारी शकील अहमद, देहात कांग्रेस महासचिव कमल चौधरी, जिला भारतोलन संघ सचिव कमलेश शर्मा, राज्य पावरलिफ्टिंग संघ सचिव विनोद साहू ने विजेताओं को सम्मानित किया।
ये रहे परिणाम
सब जूनियर वर्ग में 53 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव साहू ने 342.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 59 किलोग्राम भार वर्ग में अजय डांगी ने 66 किग्रा, विनय सोनी व 74 में युद्धवीर सिंह व 83 किग्रा वर्ग में प्रथम गुर्जर, 93 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक छापरवाल,120 किलोग्राम में हर्ष साहू ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में 53 किग्रा में देवेंद्र डांगी, 59 में मिहिर सोनी, 66 में रिदम शर्मा, 74में गौरव ब्यावत, 83 किग्रा में संदीप सोनी ने स्वर्ण पदक, 105 में मृगांक पालीवाल ने स्वर्ण व 120 किग्रा में दीपक डांगी ने स्वर्ण पदक जीता। power lifting इसी प्रकार अन्य विजेताओं के नामों की घोषणा की।