6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : प्रतापनगर फ्लाईओवर पर जयपुर ने लगाई मुहर, गृहमंत्री कटारिया बोले अब टेंडर कर जल्द देंगे कार्यादेश
Play video

video : प्रतापनगर फ्लाईओवर पर जयपुर ने लगाई मुहर, गृहमंत्री कटारिया बोले अब टेंडर कर जल्द देंगे कार्यादेश

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

मुुुुकेश ह‍िंंगड़/ उदयपुर. शहर के प्रतापनगर चौराहा पर घंटों लगने वाले जाम से निजात मिलने वाली है। इस चौराहेे से डबोक एयरपोर्ट की तरफ से उदयपुर शहर की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी होती है। वहां फ्लाईओवर बनाने के प्रोजेक्ट को राज्य सरकार ने जयपुर से मंजूरी देते हुए मुहर लगा दी है। अब जल्द काम शुरू किया जाएगा। फ्लाई ओवर अब सुखेर की तरफ से एमआई रोड वाले हाइवे पर बनेगा। राज्य के गृहमंत्री व शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि यूआईटी व नगर निगम अपनी तिजोरी से धन देकर यह फ्लाईओवर बनाए जिसका प्रस्ताव सरकार को भेज रखा था, नगरीय विकास विभाग ने करीब 22 करोड़ रुपए के इस प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

कटारिया ने बताया कि यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के वहां से फाइल निकल गई है, अब मंजूरी का पत्र मिलते ही जल्दी टेंडर किया जाएगा और उसके बाद कार्यादेश दिया जाएगा ताकि कार्य जल्दी शुरू हो सके। कटारिया ने बताया कि प्रतापनगर चौराहा पर लगने वाले जाम से शहरवासी और उदयपुर आने वाले पर्यटक परेशान हो जाता है, जाम ऐसा रहता है कि कुछ यात्रियों के एयरपोर्ट पर समय पर नहीं जाने से फ्लाईट भी निकल गई, ऐसे में हम लम्बे समय से केन्द्र सरकार व नेशनल हाइवे से इस फ्लाईओवर का प्रयास कर रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में हमने नगर निगम व यूआईटी से ही इसे बनाने का मन बनाया लेकिन डबोक से प्रतापनगर की तरफ वाली रोड पर इसका खर्चा करीब 40 करोड़ रुपए से ज्यादा आ रहा था जो बहुत ज्यादा था।

 

READ MORE : भाई को नहीं पता था क‍ि वह बहन को ज‍िस टैक्‍सी में बैठा रहा है, उसी में अस्‍मत हो जाएगी तार-तार….अब उदयपुर के इस अस्‍पताल में मौत से चल रही जंग..

 

फ्लाईओवर की खास बातें

– फिलहाल इस पर 21 करोड़ का प्रावधान रखा – 16 करोड़ यूआईटी, 5 करोड़ निगम खर्च करेगा – सुखेर से बलीचा के वाहन ऊपर फ्लाईओवर से निकलेंगे – प्रतापनगर से डबोक के वाहन आएंगे-जाएंगे अंडरपास से