
प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, चिकित्सालय के सामने रखा शव
उदयपुर/ सलूम्बर. pregnent woman death सलूम्बर स्थित राजकीय चिकित्सालय से रैफर हुई प्रसूता की मौत का मामला बुधवार को तूल पकड़ लिया। प्रसूता की दौराने उपचार हुई मौत के बाद शव लेकर लौटे परिजनों ने सलूम्बरन् चिकित्सालय के बाहर हंगामा किया। बाद में मामले की जांच के मिले आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शंात हुआ।
हुआ यूं कि प्रसव पीड़ा को लेकर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती इसरवास, मानपुरा निवासी रीना (25) पत्नी महेंद्र मीणा ने पुत्र को जन्म दिया। इस बीच अधिक रक्त स्त्राव के बीच रीना की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर स्थानीय चिकित्सकों ने रीना को उदयपुर के लिए रैफर किया, जहां उदयपुर में दौराने उपचार रीना ने दम तोड़ दिया। खफा परिजन रीना का शव लेकर सलूम्बर सामान्य चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार में लापरवाही के साथ स्टाफ कर्मियों पर रुपए लेने का आरोप जड़ते हुए हंगामा किया। सूचना पर सलूम्बर थानाधिकारी हनवंतसिंह सोढ़ा, तहसीलदार नारायणलाल जीनगर, चिकित्सा प्रभारी जयलाल बडग़ुर्जर मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अमले ने पीडि़त परिजनों के बीच मामले की उचित जांच कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर परिजन शव लेकर गंतव्य को रवाना हुए।
पटाखा संग्रहण का अवैध गोदाम सीज
खेरवाड़ा. उपखण्ड मुख्यालय में पटाखों के अवैध संग्रहण को गंभीर मानते हुए आबादी इलाके में स्थापित अवैध गोदाम को सीज करने की कार्रवाई की। कृषि मंडी इलाके में पुलिस कार्रवाई के बाद लोगों ने भी राहत भरी सांस ली। इससे पहले भी पुलिस एक मामले में ऐसी ही कार्रवाई कर चुकी है। बता दें कि दीपावली को लेकर बगैर लाइसेंस पटाखों के अवैध संग्रहण को लेकर राजस्थान पत्रिका ने मुद्दा उठाया था। मामले को लेकर असलियत से बेखबर प्रशासनिक अमले का ध्यान भी आकर्षित किया था।
Published on:
24 Oct 2019 06:00 am
