4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेल नर्स के भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

HEALTH SERVICE : सुरखण्ड का खेड़ा पीएचसी में न डॉक्टर, न ही संसाधन, भवन के लिए जमीन आवंटन के बावजूद नहीं मिला निर्माण का बजट
less than 1 minute read
Google source verification
मेल नर्स के भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

मेल नर्स के भरोसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

सराड़ा . उपखण्ड क्षेत्र के सुरखण्ड का खेड़ा गांव को लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने वर्ष 2016-17 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) की सौगात दी तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन डॉक्टर तक नहीं होने से लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह केन्द्र एकमात्र मेल नर्स के भरोसे संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को कई बार सूचना दी। डॉक्टर की कोई व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम पंचायत ने चिकित्सा विभाग को आवश्यक जमीन का आवंटन कर दिया लेकिन विभाग भवन निर्माण नहीं कर पाया जिससे यह पुराने उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन में ही चल रहा है।

ये है स्थिति
नाम - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरखण्ड का खेड़ा
स्थापना - वर्ष 1916-17
जांच सुविधा- नगण्य
साधन -एम्बुलेंस 108 व 104 नहीं
प्रतिदिन ओपीडी- 30 से 40 रोगी
पदों की स्थिति
डॉक्टर- एकमात्र पद रिक्त
मेल नर्स- 4 में से 3 पद रिक्त
चतुर्थ श्रेणी- एक भी नहीं
प्रसव मासिक- एक भी नहीं
पेराफेरी गांव- सुरखण्ड का खेड़ा, पण्डेर, मालर, कालीघाटी, हिमातों की भागल, विड़ाभागल, नावड़ा, बडग़ारी, बाणा कला, बाणा कला, बावड़ी सहित कई गांव

......
गांव में पीएचसी खुलने से लोगों को अभी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। डॉक्टर के रिक्त पद को लेकर बार बार विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
राधा मीणा, सरपंच, सुरखण्ड का खेड़ा

पीएचसी पर डॉक्टर नहीं है। कई बार साधारण सभा की बैठक और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को स्थिति से अवगत करवाने के बावजूद सभी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। मरीजों का इलाज मेल नर्स कर रहा है।
श्रवण कु मार मीणा, पंचायत समिति सदस्य

सुरखण्ड का खेडा में पीएचसी नई खुली है इसलिए स्टाफ एवं संसाधनों की कमी है। स्टाफ की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
डॉ. मनीष पाठक, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सराड़ा