4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों के दिलों में रहने वाले इन प्राचार्यों के तबादले से ग्रामीणों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

principal transferred प्रधानाचार्य का तबादला निरस्त कराने की उठी मांग, खाखड़ स्थित राउमावि का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
लोगों के दिलों में रहने वाले इन प्राचार्यों के तबादले से ग्रामीणों में खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

लोगों के दिलों में रहने वाले इन प्राचार्यों के तबादले से ग्रामीणों में खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

उदयपुर/ झाड़ोल. principal transferred उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खाखड़ मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के तबादले को स्थानीय लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। सरपंच नवली देवी के नेतृत्व में स्थानीय अभिभावकों व ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी के नाम तहसीलदार हुकुम कुंवर को ज्ञापन सौंपकर तबादला आदेश निरस्त कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन में दलीलें दे गई कि प्रधानाचार्य दुष्यन्त नागदा के पदभार संभालने के बाद से विद्यालय के परीक्षा परिणामों में सुधार आया था। बीते वर्ष भी विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत तक रहा। विद्यालयी गतिविधियों का भी बखूबी संचालन हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलक्टर एवं शिक्षा विभाग निदेशक को भेजे गए फैक्स में भी ग्रामीणों के स्तर पर तबादला तुरंत निरस्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि प्रशासनिक आदेश जनजाति क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरपंच के अलावा ज्ञापन देने वालों में धूलीलाल वडेरा, शान्तिलाल सुथार, मांगीलाल लौहार, पंकज त्रिवेदी, भूपेन्द्र सिंह झाला, अशोक सुथार, अम्बालाल सेन एवं अन्य लोग मौजूद थे।

बालिकाओं में भी आक्रोश
इधर, उपखण्ड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की संस्था प्रधान संतोष जैन के तबादले की सूचना के बाद से स्कूली छात्राओं में भी आक्रोश बढ़ा हुआ है। छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने परीक्षा परिणामों के बेहतर होने का हवाला देते हुए बीच सत्र में हुए तबादले पर नाराजगी जताई। principal transferred बालिकाओं ने स्पष्ट किया कि अगर, सरकारी आदेश निरस्त नहीं किए जाते हैं तो उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा।