5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोक परिवहन बस सेवा की बस पुलिया में गिरी, 13 यात्री घायल

डबोक के समीप हुई दुर्घटना, लोक परिवहन बस सेवा का मामला
2 min read
Google source verification
udaipur

लोक परिवहन बस सेवा की बस पुलिया में गिरी, 13 यात्री घायल

उदयपुर/ भटेवर. उदयपुर-चित्तौडग़ढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेनार-डबोक के बीच सोमवार को लोक परिवहन बस सेवा से जुड़ी निजी यात्री बस सोमवार को अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी। वाहन को ओवरटेक करते समय बस चालक ने उसका नियंत्रण खो दिया, जिससे दुर्घटना हुई। दुर्घटना में बस चालक सहित 13 यात्री घायल हुए।
डबोक थाना पुलिस ने बताया कि बस उदयपुर से निम्बाहेड़ा जा रही थी। इस बीच बस चालक ने आगे चल रहे दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी गीतांजली मेडिकल कॉलेज के सामने अनियंत्रित बस रोड के बीचोंबीच बनी पुलिया में उतर गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। बस में करीब ५० यात्री सवार थे। इधर, हाइवे ऑथेरिटी ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकलवाया और थाने परिसर में पहुंचाया। यात्रियों का आरोप है कि सवारी तक पहले पहुंचने के चक्कर में बस सेवा से जुड़े चालक अक्सर वाहन को तेज गति से चलाते हैं। इससे अधिकांश मौकों पर दुर्घटना होने के हालत बनते हैं।
भगवान का शुक्र
गनीमत रही कि बस पुलिया में सीधे गिरी। यात्री महज घायल ही हुए। सवार यात्रियों ने ईश्वर का उस समय धन्यवाद दिया, जब उन्होंने देखा कि पुलिया के समीप जारी निर्माण कार्य को लेकर सरिए बाहर निकले हुए हैं। आशंका जताई की थोड़ी ओर लापरवाही होती तो सरिए किसी की जान भी ले सकते थे।
फस्ट एड भी नहीं
लोक परिवहन सेवा के नाम पर यात्री सेवाएं देने वाली इन बसों की हालत देखें तो इनके भीतर यात्रियों की प्राथमिक सुरक्षा को लेकर फस्ट एड तक की सुविधा नहीं है। दूसरी ओर खामी सामने आई कि इन बसों में यात्रियों को टिकिट पर्ची के नाम पर पक्की रसीदें भी नहीं दी जाती। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी संकट बना रहता है।