4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Watch : आश्विन में लगी सावन सी झड़ी

- जिले के अधिकतर क्षेत्रों में हुई बारिश
less than 1 minute read
Google source verification
Watch : आश्विन में लगी सावन सी झड़ी

Watch : आश्विन में लगी सावन सी झड़ी

Rain in Udaipur : Mansoon धीरेंद्र्र् कुमार जोशी/उदयपुर. जिले भर में मानसून ( Mansoon ) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश ( Rain ) हुई। शहर में दोपहर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रात तक जारी रहा। जिले भर में सुबह से घने बादलों के साथ रह रहकर फुहारें भी गिरीं। इस बीच कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली। दोपहर में घने बादलों ने बरसना शुरू किया। फुहारे कभी तेज तो कभी धीमी गति से बरसने लगी। शहर में अपरान्ह करीब 3 बजे से बारिश शुरू हुई। जो कभी तेज तो कभी धीमी गति से जारी रही। इससे सडक़ों पर पानी भर गया। जगह-जगह गड्ढो में भरे पानी से लोगों को खासी परेशानी हुई। कुछ प्रमुख मार्गों पर सडक़ ( Road ) किनारे पानी भरने से भी दिक्कत हुई।

यहां इतनी मिमी वर्षा

सोमवार सुबह आठ से शाम छह बजे के बीच झाड़ोल में 31, नाई में 11, मदार 8, उदयपुर 8, गोगुंदा 3, वल्लभनगर व उदयसागर में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नाई और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से सीसारमा देर रात 3 फीट चलने लगी। इससे पिछोला में पानी की आवक तेज हो गई।

कहां कितनी बारिश

गत 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश ओगणा में 13 मिमी दर्ज की गई। इसी प्रकार उदयपुर में 2, सेई डेम व देवास 10-10, कोटड़ा में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जलाशयों का स्तर

जलाशय ... वर्तमान जलस्तर ... पूर्ण भराव क्षमता

जयसमंद ... 25.3 ... 27.50

मानसी वाकल ... 44.5 ... 58

आकोदड़ा ... 49.10 ... 60

देवास प्रथम ... 30.4 ... 34

बड़ी ... 27.5 ... 32

सुखेर का नाका ... 31.1 ... 33

नोट : जलस्तर फीट में।