5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video :  राजस्‍थान में यहां भी सुबह से बार‍िश का दौर…अब लौटतेे मानसून से है झीलों की झोली भरने की आस..
Play video

video : राजस्‍थान में यहां भी सुबह से बार‍िश का दौर…अब लौटतेे मानसून से है झीलों की झोली भरने की आस..

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

उदयपुर. शहर में दो दिन से बादल छाए रहे । शुक्रवार को दिनभर मौसम सुहाना बना रहा लेक‍िन केवल र‍िमझ‍िम हुई । वहींं शनिवार सुबह करीब 7 बजे से बारिश शुरू हुई कहींं रिमझिम तो कहींं तेज बारिश हुई। मानसून का अंतिम चरण चल रहा हैै और अब तक शहर की झीलों में आशानुरूप पानी की आवक नहींं हुई है। ऐसे में शहरवासि‍यों को अच्छी बारिश की आस है। इधर शनिवार सुबह से कहींं तेज तो कहींं रिमझिम बारिश का दौर है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे बारिश में भीगते-भीगते स्कूल पहुंंचे ।

इधर, उदयपुर जिले के लूणदा में रात भर से हल्की से मध्यम बरसात का दौर जारी है । जिससे मौसम में भी ठंडक बनी हुई है, किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं । लूणदा सहित आसपास के अमरपुरा जागीर, संग्रामपुरा, सेठवाना, धाकडों का खेड़ा, भावपुरा, झुझपुरा आदि क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बरसात का दौर जारी है।