14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur SP Transfer : अमृता दुहन उदयपुर की पहली महिला एसपी नियुक्त, योगेश गोयल को मिली नई जिम्मेदारी

Udaipur SP Transfer : राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात को 22 एसपी के तबादले किए हैं। अमृता दुहन उदयपुर की पहली महिला एसपी बनीं। इससे पहले डॉ. अमृता दुहन गंगानगर एसपी की जिम्मेदारी उठा रहीं थी। जानें योगेश गोयल को नई जिम्मेदारी क्या मिली?

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan 22 Districts Police Superintendents Transferred Amrita Duhan to become Udaipurs first female SP Yogesh Goyal Assigned New Responsibility

डॉ. अमृता दुहन उदयपुर की पहली महिला एसपी। फोटो पत्रिका

Udaipur SP Transfer : राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात को 64 आइपीएस अधिकारियों की तबादले सूची जारी की। इसमें उदयपुर एसपी के रूप में गंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन को नियुक्त किया है। जबकि एसपी योगेश गोयल को जयपुर में एसीबी एसपी लगाया है।

इसी तरह से राजसमंद और सलूम्बर जिलों के एसपी भी बदल गए हैं। राजसमंद एसपी ममता गुप्ता को उपमहानिरीक्षक सुरक्षा जयपुर भेजा है, जबकि उनकी जगह दौसा में एएसपी हेमन्त कलाल को नियुक्त किया गया है।

सलूम्बर एसपी राजेश कुमार यादव को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में उपनिदेशक बनाया है, जबकि उनकी जगह सीआईडी सीबी जयपुर से एसपी प्रथम विशनाराम को भेजा है।

कई शहरों में रह चुकी है दुहन

आइपीएस डॉ. अमृता दुहन मूलत: हरियाणा की रहने वाली हैं। दुहन राजस्थान कैडर में साल 2016 की आइपीएस हैं। एमबीबीएस, एमडी, डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) की डिग्री प्राप्त करने वालीं अमृता दुहन का जन्म 11 नवम्बर 1983 को हुआ है। वे जुलाई 2025 से गंगानगर में एसपी रही। इससे पहले प्रतापगढ़, कोटा आदि जिलों में एसपी रह चुकी हैं।