Rajasthan News : राजस्थान के स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश सत्र शुरू हो गया। शिक्षक और विद्यार्थी अगले डेढ़ माह तक गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठाएंगे। यही नहीं, पहली बार जिला शिक्षा अधिकारी भी गर्मियों की छुट्टियों पर जा रहे हैं। क्योंकि, प्रदेश में 278 प्रिंसिपल, जिला शिक्षा अधिकारी या उनके समकक्ष पदोन्नति के बाद भी तीन माह से स्कूलों का कार्यभार संभाल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने उनका अब तक जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थापन नहीं किया है। इस कारण स्कूलों की छुट्टियों के साथ वे भी अगले डेढ़ माह तक ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ उठाएंगे।