Rajasthan News : राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल पर नया अपडेट आया है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश को लेकर चल रहा असमंजस खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पर विराम लगा दिया, जिन्हें बंद करना है। हालांकि, ऐसे विद्यालयों की सूची जारी नहीं की, लेकिन शाला दर्पण में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया बंद कर दी है। राजस्थान पत्रिका ने शिक्षा विभाग और सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। पत्रिका की खबर के बाद शिक्षा विभाग ने बंद होने वाले महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया रोक दी। प्रदेश में ऐसे 837 विद्यालय हैं, जिन्हें सरकार ने बंद करने के लिए चिह्नित कर रखा है।