4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Chunav Live Updates: Video : कटारिया व गिरिजा व्यास ने डाला वोट, दोनों ने किया जीत का दावा, देखें वीडियो

Rajasthan Chunav Live Updates: उदयपुर शहर विधानसभा से भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Chunav Live Updates: Voting in Udaipur 2018

कटारिया व गिरीजा व्यास ने डाला वोट, दोनों ने किया जीत का दावा

उदयपुर. Rajasthan Chunav Live Updates: उदयपुर शहर विधानसभा से भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। गुलाबचंद कटारिया ने ग्रामीण विधानसभा के सेक्टर 11 स्थित आवासन मंडल मतदान केन्द्र पर वोट डाला। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ गिरिजा व्यास ने शहर के गुरु गोविंद स्कूल में बने बूथ पर अपने मत का प्रयोग करने पहुंची और वोट डाला। इस दौरान कटारिया ने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। हालांकि गुलाब चंद कटारिया जहां पर अपना मतदान करते हैं वह क्षेत्र उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आता है। गिरिजा ने भी अपने जीत की बात कही। गिरिजा व्यास के साथ कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान व्यास ने बूथ पर मौजूद लोगों से मुलाकात की।

READ MORE : Video : live updates : उदयपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरु हुआ मतदान, कई जगह मशीनें चालू नहीं हुई..

गिरिजा व्यास ने कहा कि भाजपा के 5 साल के शासन को बताते हुए कहा की प्रदेश की जनता अब इस बात को समझ चुकी है कि कांग्रेसी उनका भला कर सकती है। इसलिए पूरी प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के साथ है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी।