4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Result Live Update : उदयपुर की इन सीटों पर हुुआ गजब का खेल.. कांग्रेस के दिग्गज खा गए मात

Rajasthan Election Result Live Update Udaipur Election 2018 Result
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Election Result Live Update

mp chunav Second party to leave Vijayaraghavgarh in three Assembly

उदयपुर. मेवाड़ में पंजा मात खा रहा है और कमल खिल रहा है। यहां कांग्रेस के दिग्गज पूर्व सांसद व सीडब्ल्यूसी के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा की नाव डूबती नजर आ रही है। बागी निर्दलीय रेशमा मीणा ने उनके वोटों में सेंध लगाकर उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। सलूंबर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अमृत मीणा से रघुवीर करीब 9 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उदयपुर की गोगुंदा सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी हो गया है। 17वें राउंड के बाद पासा बदलते हुए कांग्रेस के मांगीलाल गरासिया 1700 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। वल्लभनगर सीट में भी परिणाम अचानक बदला और कांटे की टक्कर में जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर ने अब तक आगे चल रहे कांगे्रस के गजेन्द्र सिंह शक्तावत को पीछे छोड़ दिया है।

READ MORE :rajasthan election result Live Update : कांग्रेस प्रत्याशी ने हार के बाद भाजपा पर लगाया ये बड़ा आरोप