
उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रविवार सुबह अचानक उदयपुर पहुंचकर सियासी उबाल ला दिया। बिना पदाधिकारियों को बताए वे सीधी असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के आवास पर पहुंची और उनसे बंद कमरे में 45 मिनट गुप्त मंत्रणा कर बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गई। जहां उन्होंने नवरात्र पर मां त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
वसुंधरा की कटारिया के संग इस मुलाकात को कई मायनों में देखा जा रहा है। करीब 45 मिनट चली वार्ता के बारे में किसी को कुछ नहीं पता, लेकिन हर व्यक्ति इसके अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहा है। कुछ का कहना है कि इस मुलाकात के जरिए वसुन्धरा दिल्ली दरबार में राज्यपाल कटारिया के मार्फत कुछ बड़ा संदेश देना चाहती हैं। इधर, शाम को कटारिया भी उदयपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए। वे रात्रि को वहीं रुककर सोमवार सुबह असम के लिए रवाना होंगे।
पदाधिकारियों को नहीं चला पता
वसुंधरा के निकटस्थ पदाधिकारियों का कहना है कि उनके आकस्मिक उदयपुर दौरे के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। वसुन्धरा के यहां से लौटने के बाद उनके फोटो वायरल हुए तब उन्हें पता चला। राजे ने कटारिया से क्या बातचीत की, इसके बारे में कटारिया ही बता सकते हैं।
Updated on:
16 Oct 2023 09:31 am
Published on:
16 Oct 2023 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
