5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चारभुजा से शुरू हुई राजस्थान गौरव यात्रा का पहला चरण समाप्त, 7 दिन में 880 किलोमीटर का सफर पूरा, भरतपुर संभाग से शुरू होगा दूसरा चरण

www.patrika.com/rajasthan-news
3 min read
Google source verification
rajasthan gaurav yatra

चारभुजा से शुरू हुई राजस्थान गौरव यात्रा का पहला चरण समाप्त, 7 दिन में 880 किलोमीटर का सफर पूरा, भरतपुर संभाग से शुरू होगा दूसरा चरण

मुकेश हिंगड़-प्रमोद सोनी/ उदयपुर. राजसमंद के चारभुजा से शुरू हुई राजस्थान गौरव यात्रा का पहला चरण शुक्रवार को उदयपुर की मावली विधानसभा में हुई सभा के साथ समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री रात को ही डबोक एयरपोर्ट से जयपुर चली गई थी। अगले चरण में मुख्यमंत्री की यात्रा भरतपुर संभाग से शुरू होगी। सीएम राजे ने उदयपुर संभाग में सात दिन में करीब 880 किलोमीटर का सफर पूरा किया, इस दौरान उन्होंने मेवाड़-वागड़ की 23 विधानसभाओं में 19 आम सभाएं संबोधित की। चार अगस्त को चारभुजा से राजे के रथ को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रवाना किया और बाद में शाह व राजे ने राजसमंद में आमसभा को संबोधित किया था। तब शाह ने कहा था कि यह गौरव यात्रा नहीं विजय यात्रा दिख रही है। रथ यात्रा में उदयपुर जिले में उदयपुर शहर व ग्रामीण विधानसभा में सीएम की यात्रा नहीं हुई है, यहां अक्टूबर महीने में भाजपा बड़ी सभा कराने की तैयारी में है।
--
भटेवर में आवाज के साथ अभिवादन किया सीएम ने
भटेवर. लम्बे इंतजार के बाद जब मुख्यमंत्री का रथ शाम करीब 4:58 बजे भटेवर पहुंचा तो सभा स्थल पुराने चौराहा पर भारी भीड़ थी। सीएम ने रथ के ऊपर आकर चारों दिशाओं में हाथ जोडक़र जनता का अभिवादन किया। सीएम ने हर तरफ आवाज देकर अलग अंदाज में लोगों से हाथ उठाकर अभिवादन किया। लोगों की मांग पर सीएम ने लोगों से कहा कि भटेवर वालों वल्लभनगर में पंचायत समिति और आपकी जो भी मांगे है वे सरकार के आते ही पूरी करेंगे। सीएम के साथ रथ पर गृहमंत्री कटारिया व यात्रा सह संयोजक अशोक परनामी साथ थे। बाद में सीएम का रथ में भाजपा पदाधिकारियों ने एक-एक कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व तक सभा को कटारिया, मेनारिया, चित्तौडगढ सांसद सीपी जोशी, कुराबड प्रधान अस्मां खां, कानोड नगरपालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष दर्शन शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। भाजपा नेता उदयलाल डांगी, महामंत्री प्रकाश जैन, धनराज अहीर, हेमन्त अहीर, कुराबड मण्डल अध्यक्ष गंगाराम पटेल, वल्लभनगर मण्डल अध्यक्ष हरिसिंह गौड, भीण्डर मण्डल अध्यक्ष हीरालाल पंड्या, कानोड मण्डल अध्यक्ष महावीर दक ने भी स्वागत किया तो भाजयुमो ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर अभिवादन किया। रथ यात्रा का भटेवर पुराना बस स्टैंड पर जनता सेना के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भटेवर से मुख्यमंत्री वल्लभनगर पहुंची जहॉ वल्लभनगर के डांगियो का चौराया पर व्यापार मण्डल, कुलमियों का चौराया, भोपालपुरा मे ग्रामीणों तथा वल्लभनगर अटल सेवा केन्द्र पर विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में सरपंच रूपगिरी गोस्वामी ने स्वागत किया। पंचायत ने शक्तिपीठ उंठाला माता की तस्वीर देकर सीएम का अभिवादन किया।

READ MORE : video : यहां सीएम के ल‍िए बनाया था मंच लेकिन रथ से नीचे नहींं उतरकर रथ की छत पर चढ गईंं..और यहीं से द‍िया भाषण

कीर की चौकी पर की सबने अगवानी
मेनार. गौरव यात्रा का चितौडग़ढ़ जिले से आकर दोपहर 1.20 बजे उदयपुर जिले जिले में कीर की चौकी पर प्रवेश हुआ। वहां विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, वल्लभनगर विधायक रणधीर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपेंद्र कुंवर आदि अगवानी की। ्रमावली विधायक दलीचंद डांगी, विधायक गौतम लाल मीणा भी पहुंचे। भटेवर से भाजयुमो कार्यकर्ता वाहन रैली के साथ पहुंचे और अगवानी की। कीर की चौकी में भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया, भाजयुमो अध्यक्ष किशन लाल डांगी, उपाध्यक्ष संजय मेनारिया ने स्वागत किया। वहांं विधायक दलीचंद के समर्थन में कार्यकत्ताओं ने नारे लगाए तो मुख्यमन्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा यहां कहा मावली आ गया, ये तो वल्लभनगर है। अमरपुरा (खालसा) में कांग्रेस समर्थित सरपंच राजकुमारी जैन एवं पूर्व सरपंच अशोक कुमार खेरोदिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अमरपुरा को खेलगांव की सौगात देने पर आभार जताया। ग्रामीणों ने राजे को उनकी माताजी विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा भेंट की। सीएम को संघ कार्यकर्ताओ ने भीण्डर के पूर्व जिला कार्यवाहक ललित आमेटा की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने का ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रिय ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारी राष्ट्रीय महामंत्री अक्षय जोशी के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल भी सीएम से मिला।
---
इन्होंने भी किया स्वागत व संबोधन
भटेवर में सभा को जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, डेयरी अध्यक्ष डॉ. गीता पटेल, वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपतलाल मेनारिया, कुराबड़ प्रधान असमा खान, नगर पालिका अध्यक्ष कानोड़ अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष दर्शन शर्मा, विस्तारक अवधेश व्यास, जगदीश चौबीसा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, पूर्व महापौर रजनी डांगी आदि ने भी सम्बोधित किया। जनता सेना से भाजपा में आए रावत महासभा के अध्यक्ष बाबूलाल बौड़, राजपा के पूर्व प्रत्याशी भंवरलाल मीणा एवं उंकारलाल मीणा ने गृहमंत्री कटारिया से भाजपा दुपट्टा पहन कर भाजपा में सम्मिलित हुए।
सभा में भाजपा वल्लभनगर मण्डल अध्यक्ष हरीसिंह गौड़, कुराबड़ मण्डल अध्यक्ष गंगाराम डांगी, भीण्डर मण्डल अध्यक्ष हिरालाल चौबीसा, कानोड़ मण्डल अध्यक्ष महावीर दक, महामंत्री प्रकाश जैन, धनराज अहिर, संग्राम सिंह, ख्यालीलाल जैन, विनोद मोर्य, लीलाधर सोनी, नीतिन जोशी, रामेश्वर प्रजापत, युवा मोर्चा अध्यक्ष किशन डांगी, पूर्व उप प्रधान कमलेश पोखरना, युवा मोर्चा भीण्डर अध्यक्ष गजेन्द्र मेहता, कानोड़ भाजयुमो अध्यक्ष पवन व्यास, कुराबड़ महेन्द्रसिंह, हेमन्त अहिर, पूर्व मण्डल महामंत्री उमाशंकर मेनारिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया, मण्डल मंत्री भीमसिंह सिसोदिया, हरिसिंह रावल आदि उपस्थित थे।