1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: कार में सीट के नीचे सेफ बनाकर जमा रखे थे 2.46 करोड़ रुपए, पुलिस ने इस तरह पकड़ा, बैंक ले जाकर गिने

टोल नाके पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 2 करोड़ 46 लाख रुपए बरामद किए हैं। कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कार में सीट के नीचे सेफ बनाकर नोट जमा रखे थे।

2 min read
Google source verification
police_raid.jpg

उदयपुर/नयागांव। खेरवाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को टोल नाके पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 2 करोड़ 46 लाख रुपए बरामद किए हैं। कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कार में सीट के नीचे सेफ बनाकर नोट जमा रखे थे। कार की जांच करने और नोट निकालने में पुलिस टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

खेरवाड़ा थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर अभियान के तहत सोमवार को नेशनल हाइवे-48 पर खांडी ओबरी स्थित टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई। उदयपुर की ओर से पहुंची कार को रोककर जांच की तो सीट के नीचे भारी मात्रा में नोट रखे मिले।

कार में 500-500 के नोट की गड्डियां जमी हुई थी, जिन्हें जब्त करके बैंक ले जाया गया। खेरवाड़ा स्थित एसबीआइ शाखा में नोटों की गिनती की गई, जिसमें कुल 2 करोड़ 46 लाख रुपए होना सामने आया। नकदी के साथ सोने की 2 अंगूठियां भी जब्त की गई है। आरोपी वीरानगर गुजरात निवासी जिलेश पटेल और मेरवाड़ा गुजरात निवासी जयसिंह को गिरफ्तार किया गया है।

जयपुर से अहमदाबाद ले जा रहे थे नकदी
आरंभिक पूछताछ में सामने आया कि राशि हवाला के तहत लाई गई थी। आरोपी नकदी जयपुर से ला रहे थे, जो अहमदाबाद में कल्पेश भाई और ऋषि नामक लोगों तक पहुंचाने वाले थे। पुलिस ने दोनों को जांच के दायरे में लिया है। इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दी गई है।

किया भागने का प्रयास
ऋषभदेव डिप्टी हेरम्भ जोशी ने बताया कि टोल नाके पर कार रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने कार वापस मोड़ ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर कार पकड़ ली। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : गौ तस्करी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, पूरे दिन इस झूठ ने पुलिस की कराई परेड, आरोपी गिरफ्तार

Story Loader