4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election Flashback : वो कौन थी….उदयपुर जिले में दूसरे चुनावों में पहली बार कोई महिला उतरी थी चुनावी मैैैैदान में..

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
women leaders

Rajasthan Elections 2018 : मेवाड़-वागड़ में आधी दुनिया को नहीं मिला ‘पूरा’ मौका.. पार्टियों ने कम जताया भरोसा

उदयपुर. राजस्थान विधानसभा का द्वितीय चुनाव 1957 में हुआ। यह चुनाव इस मायने में भी ज्यादा महत्वपूर्ण था कि इसमें उदयपुर जिले में कांग्रेस ने पहली बार किसी महिला (भीम से लक्ष्मीकुमारी) को मैदान में उतारा। यह अलग बात थी कि वे यह चुनाव किसी निर्दलीय से हार गई। किसी महिला को विधानसभा में भेजने के लिए आजादी के बाद यह प्रथम प्रयास था। उस समय तो यह सपना साकार नहीं हुआ, लेकिन पांच साल बाद अगले ही चुनाव में लक्ष्मीकुमारी ने पुरानी हार का बदला ले लिया और वे विधानसभा में उदयपुर जिले से पहली महिला विधायक के रूप में चुनी गईं। यही नहीं इस चुनाव में पहली बार एक मेघवाल भैरूलाल अपनी जाति के आरक्षित कोटे से चुनाव लड़ पाया।

इस महत्वपूर्ण चुनाव में मोहनलाल सुखाडिय़ा, गुलाबसिंह शक्तावत, जनार्दनराय नागर, निरंजननाथ आचार्य, मास्टर किशनलाल शर्मा जैसे दिग्गजों ने राज्य विधानसभा में उदयपुर का प्रतिनिधित्व किया था। स्वतंत्रता सेनानी नरेन्द्रपालसिंह चौधरी मावली से जनार्दन राय नागर से चुनाव हार गए थे। जनसंघ के दिग्गज भैरूलाल मेघवाल वल्लभनगर से कांग्रेस के प्रत्याशी हरिप्रसाद से चुनाव हार गए थे। सांसद कैलाश मेघवाल स्वर्गीय भैरूलाल के पुत्र है।
इस द्वितीय आम चुनाव में 13 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र थे। जिले में 13 में से 9 क्षेत्र एक सदस्यीय और सलूम्बर व वल्लभनगर दो सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र थे।
- तेरह निर्वाचन क्षेत्रों में आठ सामान्य तथा पांच निर्वाचन क्षेत्र आरक्षित थे।
- अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित क्षेत्र एक- वल्लभनगर
- अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित क्षेत्र चार-सलूम्बर, सराड़ा, फलासिया, गोगुंंदा

READ MORE : Shuddh ka Yuddha : फेक न्यूज को लेकर जागरूक होने लगे उदयपुर के युवा, देखें Video

तब के विधायक
वल्लभनगर सामान्य गुलाबसिंह शक्तावत
वल्ल्भनगर अजा हरिप्रसाद
सलूम्बर अजा फूला
सलूम्बर सामान्य सोहनलाल भटनागर
सराड़ा अजजा देवी लाल
फलासिया अजजा विद्यासागर
गोगुंदा अजजा लक्ष्मण
उदयपुर शहर मोहनलाल सुखाडिय़ा
मावली जनार्दनराय नागर
राजसमंद निरंजननाथ आचार्य
नाथद्वारा किशन लाल शर्मा
कुंभलगढ़ मनोहर लाल
भीम फतहसिंह
जनसंघ को एक भी सीट नहीं