5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर फिर बनेगा फन एंड हैल्थ अवेयरनेस के कुंभ में “हमराह”, लगेगा मनोरंजन का मेला

रविवार को विवेक पार्क में सुबह 6.30 बजे से होंगे कार्यक्रम मतदान जागरूकता और संकल्प कार्यक्रम भी होगा
less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर . राजस्थान पत्रिका की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत रविवार को सेक्टर-3 स्थित विवेक पार्क में स्फूर्ति और मनोरंजन का मेला ‘हमराह’ (humrah campaign) कार्यक्रम के रूप में लगेगा। इस दौरान एक ओर जहां शहरवासी सुबह 6.30 बजे सामाजिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के माध्यम से योग-व्यायाम सहित पारम्परिक भूले-बिसरे खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं दूसरी ओर आमजन को मतदान की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस खास अवसर पर विविध खेलकूद और हैल्थ चैकअप के आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों की भागीदारी रहेगी।

READ MORE : World Heritage Day : 25 लाख रुपये खर्च कर सदियों पुरानी धरोहर के संरक्षण में जुटे इस गांव के लोग h

आप भी बन सकते हैं लीडर
गौरतलब है कि प्रत्येक रविवार होने वाले ‘हमराह’ की विभिन्न मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में शामिल होकर कोई भी अपने कार्यक्रम विशेष से लीडर की भूमिका सुनिश्चित कर सकता है। इसके लिए अपनी कार्य योजना की जानकारी अथवा सुझाव 9460103778, 9829050939 और 9829243904 पर देकर भागीदार बन सकते हैं।