प्रमोद सोनी/उदयपुर . राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार को गुलाबबाग में हमराह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सुबह 6.30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई । हमराह कार्यक्रम में कई स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक और शिक्षण संस्थाएं उमंग मस्ती और फिटनेस से जुड़ी विविध गतिविधियों में भागीदारी निभाई। जिसमें पारम्परिक खेलकूद, योग व्यायाम, निःशुल्क हेल्थ चेकअप आदि शामिल थे।
READ MORE : VIDEO : बादाम पर प्रकृति की सुंदरता उकेरती है उदयपुर की यह कलाकार, देखें वीडियो…
इस दौरान मेरा वोट मेरा संकल्प के तहत आओ वोट करे नुक्कड़ नाटक से लोगों को फेक न्यूज व मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई गई।