25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: हथियारों से लैस ‘खतरनाक’ बदमाश चढ़े पुलिस हत्थे, ‘टारगेट’ का खुलासा होने पर पुलिस के भी छूटे पसीने

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
udaipur crime news

उदयपुर।

कुख्यात बदमाश मोहम्मद आजम की दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद उसके दो गुर्गे भी उदयपुर से पकड़े गए है। इन गुर्गो को आजम ने आदित्य उर्फ शुभम के पकड़े जाने के बाद शहर के नामचीन व्यापारियों को धमकाकर वसूली के लिए हथियार भिजवाए थे। पुलिस ने धानमंडी छबीला भेरूजी निवासी सद्दाम नियारगर उर्फ हयाद पुत्र अब्दुल मजीद और आजम के भतीजे कुंजरवाड़ी निवासी ईमराउद्दीन उर्फ भूरिया पुत्र ईकबालुद्दिन को पकड़ा है।

पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने आजम को 18 तक रिमाण्ड पर लिया है। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि एटीएफ प्रभारी गोवर्धनसिंह और भूपालपुरा थानाधिकारी हरेंद्रसिंह की टीम ने आजम से पूछताछ के बाद उसके दोनों गुर्गो को पकड़ लिया। आजम के पकड़े जाने से दो दिन पहले ही इन लोगों को पिस्टल और कारतूस उपलब्ध करवाए गए थे ताकि वह कारोबारियों को धमका सके। एसपी ने बताया कि आजम कई व्यापारियों को परेशान कर रहा था जिसकी लगातार शिकायतें उन्हे मिल रही थी।

18तक रिमाण्ड पर आजम

भूपालपुरा पुलिस ने आजम को कोर्ट में पेश कर 18 अक्टूबर तक रिमाण्ड पर लिया है। इस दरमियान उससे पूछताछ करते हुए पुलिस उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है जिसके ज़रिये इसने अपने गुर्गो तक हथियार सप्लाई करवाए थे। आजम ने यह तो कबूल कर लिया कि पूर्व में जो प्रोपर्टी कारोबारियों पर फायरिंग करवाई उसमें लिप्त आदित्य उर्फ शुभम को ईमराउद्दीन उर्फ भूरिया के जरीए पिस्टल कारतूस भेजे गए थे।

फिरौती-मारपीट में रहे है लिप्त

थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ फिरौती,मारपीट और अवैध हथियार के तीन प्रकरण दर्ज है जबकि ईमराउद्दीन उर्फ भूरिया के खिलाफ हत्या के प्रयास,मारपीट और अवैध हथियार के प्रकरण दर्ज है। उदयपुर में आजम के इशारे पर ईमराउद्दीन उर्फ भूरिया ही गुर्गो की जरूरत पूरी करता था और नेटवर्क चलाने में आजम की मदद कर रहा था।