उदयपुर शहर निवासी मुकेश भंसाली ने बताया कि उनके पास एलएमएल कम्पनी की बाइक है। उन्होंने एचएसआरपी के लिए पोर्टल वाहन का विवरण भर दिया। पोर्टल पर कम्पनी का लोगो तो नजर आ रहा है, लेकिन डीलर का नाम नहीं आता। इस संबंध में उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को भी अपनी पीड़ा बताई, लेकिन वे भी इसका कोई समाधान नहीं बता पाए। भंसाली ने कहा कि जिस समस्या का समाधान सरकार के पास नहीं है, उसके लिए पुलिस की ओर से चालान कैसे बनाया जा सकता है। ऐसे कई वाहन मालिक है, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं।