
मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया Gulab Chand Kataria ने कहा कि जिला कलक्टर udaipur collector के यहां डीएलएसी की रेट dlc rate बढ़ाने को लेकर जो बैठक बुलाई है उसमें वे हमसे छाप मरवाना चाहते है लेकिन हम जनप्रतिनिधि इसके लिए नहीं है। कटारिया शुक्रवार को उदयपुर डीएलसी दरें बढ़ाने को लेकर बुलाई बैठक को लेकर गुस्से में थे। वे बोले कि एक तो बैठक शुक्रवार को और सूचना उनको गुरुवार रात को दी जा रही है, सूचना के साथ किस तरह का दर बढ़ाने का प्रस्ताव है, कुछ नहीं दिया। बैठक में गए तो हमारी सीट के आगे प्रस्ताव की कॉपी रख रखी मतलब कि बस हमारी छाप ही लगानी है। हम इसके लिए थोड़े है, हमे जनता को जवाब देना होता है। कटारिया ने क्या बोला सुने पूरा वीडियो…