4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण…चौदहवीं विधानसभा में उदयपुर जिले के आठ विधायकों में से इस विधायक ने पूछे सबसे ज्‍यादा प्रश्‍न और ये रहे सबसे पीछे…

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

मुकेश ह‍िंंगड़/उदयपुर . चौदहवीं विधानसभा में उदयपुर जिले के आठ विधायकों में से उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने सर्वाधिक प्रश्न पूछे तो सबसे कम सवाल गोगुंदा विधायक प्रतापलाल भील ने पटल पर रखे। उपस्थिति की बात करें तो सलूंबर के अमृतलाल मीणा अव्वल रहे, वहीं खेरवाड़ा के नानालाल अहारी सबसे कम उपस्थित रहे।

विधानसभा के आंकड़ों को देखे तो फूलसिंह ने सर्वाधिक 452 एवं प्रतापलाल ने मात्र 79 प्रश्न पूछे। इस विधानसभा के 11 सत्रों में कुल 139 बैठकें हुई जिसमें से अमृतलाल 135 एवं नानालाल 112 दिन उपस्थित रहे।

उदयपुर के अलावा बाहर के प्रश्न भी किए
ग्रामीण विधायक मीणा ने प्रश्नों में यूआईटी उदयपुर के पेराफेरी के गांवों के मुद्दों को प्रमुखता दी। इनमें इन गांवों के विकास और उनमें यूआईटी से पट्टे दिलाने के सवाल थे। इसके अलावा पानेरियों की मादड़ी में आवासन मंडल की योजना को लेकर लम्बे समय से चल रही समस्या को भी सरकार के सामने रखा। फूलसिंह मीणा ने वन पट्टों से लेकर भी प्रश्न पूछे। उन्होंने हिण्डोली विधानसभा से जुड़ा प्रश्न भी किया था। इसी प्रकार प्रतापलाल ने गोगुंदा व कोटड़ा में गबन, सौर ऊर्जा व पंचायतीराज से जुड़े प्रश्न किए। एक सत्र के दौरान उन्होंने अलवर की राजगढ़ नगर पालिका में फायरमैन के पदों को लेकर भी प्रश्न किया था।

READ MORE : आदमखोर पैंथर एवं वनविभाग कार्मिकों के बीच लुकाछिपी का खेल लगातार जारी, 9वें दिन भी चला सर्च ऑपरेशन


विधानसभा... विधायक... दल... उपस्थिति... प्रश्न...

सलूंबर... अमृतलाल मीणा... भाजपा... 135... 337
मावली... दलीचंद डांगी... भाजपा... 133... 275

उदयपुर ग्रामीण... फूलसिंह मीणा... भाजपा... 130... 452
गोगुंदा... प्रतापलाल भील... भाजपा... 127... 79

वल्लभनगर... रणधीर सिंह भींडर... निर्दलीय ... 115... 350
झाड़ोल... हीरालाल दरांगी... कांग्रेस... 113... 235

खेरवाड़ा... नानालाल अहारी... भाजपा... 112... 280