
ShuddhkaYuddha : विद्यार्थियों और शिक्षकों ने की जन एजेंडे पर चर्चा
उदयपुर . राजस्थान पत्रिका के जन एजेंडा अभियान के तहत बुधवार को राजस्थान विद्यापीठ के उदयपुर स्कू ल ऑफ सोशल वर्क में कार्यक्रम हुआ। इसमें मास्टर ऑफ सोश्यल वर्क के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जन मुद्दों पर विचार व्यक्त करते हुए उनके समाधान की मांग की। कार्यक्रम में गांवों में पानी की कमी, शहर की कच्ची बस्तियों में विभिन्न प्रमाण पत्र नहीं बनने, सडक़ों के बुरे हाल आदि प्रमुख मुद्दे रखे गए। प्रिसिंपल प्रो. एसके मिश्रा, एसोसिएट प्रो. वीना द्विवेदी, डॉ. लालाराम जाट, डॉ. अनुकृति राव, राजकुमार, कमलेश, देवीलाल आदि मौजूद थे।
जागरूकता साथी बनने का राजस्थान चुनाव
पत्रिका के मेरा वोट मेरा संकल्प कार्यक्रम में सेक्टर 4 स्थित तुलसी निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को चुनाव के समय सोशल मीडिया पर होने वाले भ्रामक प्रचार, फेक न्यूज से दूर रहने एवं बिना तथ्यों की जांच किए संदेश फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की। सोजतिया ग्रुप के निदेशक डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता लाने का संकल्प दिलाया। विद्यार्थियों ने मतदाता के रूप में स्वयं मतदान करने व अठारह वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों ने परिवारजनों से मतदान करवाने का संकल्प लिया। कार्यक्र म में क रीब ढाई सौ विद्यार्थियों सहित शरद जैन, कमलेश, विपिन, अमित, क्षितिज, अरविंद मौजूद रहे।
Published on:
05 Dec 2018 08:12 pm
