4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटारिया के घर में रणधीर सिंह भींडर बोले, चुनाव हारे हैं हिम्मत नहीं, पूरा मामला ये है

नगर निगम चुनाव
less than 1 minute read
Google source verification
Randhir singh bhinder_file picture

कटारिया के घर में रणधीर सिंह भींडर बोले बोले चुनाव हारे हैं हिम्मत नहीं, पूरा मामला ये है

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के साथ दूसरे दलों ने भी पूरी कमर कस ली है। तीसरे मोर्च के बाद अब जनता सेना ने भी बैठक कर रणनीति तय करते हुए पदाधिकारियों ने एक राय में कहा कि चुनाव में भाग लेना चाहिए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर में हुई बैठक में भाग लिया जहां उनको चुनाव का मार्गदर्शन दिया गया। जनता सेना राजस्थान के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जनता सेना के प्रदेश संयोजक मांगी लाल जोशी के निवास पर हुई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उदयपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी चाहे चुनाव हार गई पर कार्यकर्ताओं की हिम्मत नहीं हारी है और सभी आज भी सक्रिय हैं।पार्टी नेताओं ने तय किया कि नगर निगम के चुनाव में भाग लेना चाहिए, यह भी तय किया गया कि समान विचारधारा रखने वाले लोगों से भी सम्पर्क किया जाना चाहिए व इच्छित दावेदारों की भी सूची बनाई जाएगी। बैठक में पार्टी संरक्षक एवं पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, संयोजक मांगीलाल जोशी, प्रदेश महामंत्री प्रभाशंकर शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष हितेश व्यास, देहाkत अध्यक्ष धर्मराज मियावत, किसान जनता सेना महामंत्री गोवर्धन भोई व भीण्डर पंचायत समिति उप प्रधान देवीलाल जाट उपस्थित थे।

भाजपा पदाधिकारियों को दिया मार्गदर्शन
जयपुर भाजपा कार्यालय में भाजपा के चुनाव सहायकों व बूथ प्रबंधकों की कार्यशाला में उदयपुर के पदाधिकाकरियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर रोड मेप व कार्य योजना पर मार्गदर्शन देते हुए सभी को पूरी ताकत के साथ चुनाव में लगने को कहा। उदयपुर से गिर्वा प्रधान तख्त सिह शक्तावत, भाजयुमों देहात जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, मनोज मेघवाल भेरूलाल वडेरा आदि शामिल हुए।