5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबाल‍िग लड़की ने युवकों को वृद्धा को पीटने से रोका तो लड़की को ही उठा ले गए होटल और क‍िया ये गंदा काम…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rape

नाबाल‍िग लड़की ने युवकों को वृद्धा को पीटने से रोका तो लड़की को ही उठा ले गए होटल और क‍िया ये गंदा काम...

जावरमाइंस. टीडी थाना अन्तर्गत पडुणा निवासी नाबालिग के साथ मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि लडक़ी के पिता ने टीडी थाने में जितेन्द्र पुत्र कानाराम, मिठुलाल पुत्र भंवर लाल, ललित पुत्र गुमान स‍िंंंह, ईश्वर पुत्र अरूण के खिलाफ मामाला दर्ज कराया। पुलिस ने ईश्वर और कानाराम को हिरासत में ले लिया। न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। नाबालिक के शरीर पर गम्भीर चोट हैं। थानाधिकरी ने बताया कि फ रार अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।


यूं हुई घटना

13 जुलाई देर शाम पडुणा निवासी नाबालिग लडक़ी सब्जी लेने होटल पर गई। वहां मौजूद चार युवक एक वृद्धा से मारपीट कर रहे थे। लडक़ी ने उसे मारने का कारण पूछा तो लडक़े बालिका के साथ मारपीट करने लगे। होटल के कमरे में ले गए और अश्लील हरकत करने लगे। वहां से बालिका जान बचाकर भागी। लडक़ों ने उसे पकड़ लिया और पास ही खेत पर ले गए। उसके निजी अंगों पर मारने लगे। बालिका के कपड़े फाड़ दिए। बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर माता-पिता दौडकऱ पहुंचे। बचाव करने पर माता पिता के साथ भी मारपीट करने लगे।

READ MORE : video : उदयपुर में यहां सुबह-सुबह हुआ हादसा...जीप बस से टकरा कर पलटी, 22 लोग घायल

डीजे ने दिया संज्ञान, मां के सुपुर्द करवाया मासूम

उदयपुर . चार दिन के नवजात को चिकित्सालय में छोड़ जाने की सूचना को जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष प्रभा शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों के बाद नवजात को उसकी मां के सुपुर्द किया गया। प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव रिद्धिमा शर्मा ने बताया की पैरालीगल वोलियन्टर गोविन्द लाल ओड़ ने महाराणा भूपाल अस्पताल के जनाना वार्ड में पहुंच कर नवजात के परिवारों वालों के बारे में पूरा विवरण प्राप्त किया। नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से उसके माता पिता के बारे में पता लगा पति के मोबाइल पर संपर्क किया। पति ने जानकारी दी कि 15 जुलाई को डिलेवरी होने के बाद 18 जुलाई को पत्नी बच्चे को अस्पताल के बिस्तर पर छोड़ कर घर पर आ गई थी। पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पैरालीगल वोलियन्टर गोविन्द लाल ओड ने नवजात को उसके पिता को सुपुर्द करवाने में आवश्यक मदद करते हुए उसकी मां के पास भेज दिया गया।