4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाई समर कैम्प में रजिस्ट्रेशन के लिए उमडऩे लगी भीड़, बच्चों सहित बड़ों के हुनर को मिलेगी नई पहचान

उदयपुर. पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से पाई समर कैम्प-2017 का आगाज 15 मई से बीएन पब्लिक स्कूल में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 6 May 2018, 3:10 PM IST

राकेश शर्मा 'राजदीप' / उदयपुर . पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से पाई समर कैम्प-2017 का आगाज 15 मई से बीएन पब्लिक स्कूल में होगा। कैंप संयोजक अर्थ डायग्नोस्टिक्स, शार्प प्लानेट, इमेज सूत्र और नालंदा स्किलविंग्स (जनक्रांति समिति) के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस समर स्कूल में हर तरह के कोर्सेज का समंदर मिलेगा।


हर उम्र-वर्ग के लिए है कोर्स
गौरतलब है कि पाई की ओर से 6 से 12 साल तक के स्टूडेंट्स के लिए बॉलीवुड फ्र ी स्टाइल, हैंडराइटिंग इम्प्रूवमेंट, मैजिक ट्रिक्स और अबेकस जैसे कोर्स शामिल होंगे, वहीं युवाओं के लिए स्पेशल कोर्सेज डिजाइन किए गए हैं। समर स्कूल में हिपहॉप, बॉलीहॉप, सालसा, बॉलीवुड फ्री स्टाइल (फिमेल के लिए), इंडियन फॉक डांस, कंटम्प्रेरी डांस, मॉडलिंग, गिटार, पावर योगा, एरोबिक्स, जुम्बा, सेल्फ डिफेंस, आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलिग्राफी, रोबोट्रिक्स, क्रिएटिव पेंटिंग, पर्सनल्टी डॅवलपमेंट, फैशन डिजाइनिंग, डिजिटल मार्के टिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, फोटोग्राफी बेसिक, स्पॉकन इंग्लिश, टैरो कार्ड रीडिंग, जीएसटी,अकाउंटिंग, इंटरव्यू हैण्डलिंग स्किल्स, ज्योतिष , वास्तुशास्त्र और पेपर क्विलिंग जैसे कोर्स डिजाइन किए गए हैं।


मौका मत चूक जाना
इसके साथ बार बेकरी, मॉक टेल के कोर्सेज को भी डिजाइन किया गया है। स्पोट्र्स कैटेगरी में स्केटिंग स्किल्स, स्विमिंग स्किल्स को सिखाया जाएगा। एंकरिंग कोर्स एफएम तडक़ा के आरजे करवाएंगे। प्रेक्टिकल अंडरस्टेंडिंग के लिए कोर्सेज पत्रिका टीवी और एफएम में कंडक्ट किए जाएंगे। पत्रिका के महासमर स्कूल के रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुके हैं।
इसी तरह, 7 से 13 साल तक के स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किए गए कोर्स उनके नॉलेज को इम्प्रूवमेंट,अंडरस्टेंडिग डवलपमेंट और कॉन्फिडेंस बढ़ाने में मददगार होंगे। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें
- 9413218266, 9928879279


रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए यहां करें संपर्क
1.राजस्थान पत्रिका ऑफिस (मंगलम फन स्क्वायर, 7जी फ्लोर, दुर्गा नर्सरी रोड) 2. शार्प प्लानेट न्यू भूपालपुरा 3. विनायक एंटरप्राइजेज हिरणमगरी सेक्टर-4, 4. गंभीर फोटो कॉपी सेक्टर-11, 5. युवान ऑप्टिकल शॉप साइफन रोड, 6. प्यार चन्द पन्नालाल जैन घण्टाघर, 7. साधना पब्लिसिटी चेतक सर्किल, 8. पल्लव आयुर्वेदिक एजेंसी धोली बावड़ी, 9. सांवलिया एंटरप्राइजेज बोहरा गणेश चौराहा, 10. न्यू फस्र्ट चॉइस सूरजपोल, 11. ‘वर्व’ द स्कूल ऑफ डिजाइन एंड वास्तु अम्बामाता स्कीम, 12. गोपाल पत्तल भण्डार धानमंडी, 13. सेरेमनी बेकरी यूनिवर्सिटी रोड, 14. ज्योति स्टोर, देहली गेट।