4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिलौरे लेती झील पर चढ़ी धर्म की परत

झील में नौका विहार करते हुए सुंदरकांड पाठ, शहर की झीलें लबालब होने व अयोध्या मामले में फैसले पर हर्ष
less than 1 minute read
Google source verification
हिलौरे लेती झील पर चढ़ी धर्म की परत

हिलौरे लेती झील पर चढ़ी धर्म की परत

उदयपुर. नीम फ ाउंडेशन की ओर से गुरुवार को फ तहसागर fatehsagar झील में नौका विहार करते हुए सुंदरकांड पाठ किया गया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अयोध्या मामले में फैसले पर हर्ष जताते हुए यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीम फ ाउंडेशन के सदस्यों सहित कई भक्त शामिल हुए।
फ ाउंडर रोशनी बारोट ने बताया कि पूर्व में शहर की सभी झीलें भरने की कामना को लेकर झील में सुंदरकांड पाठ किया गया था। शहर की सभी झीलें भरने पर गुरुवार को सुंदरकांड पाठ किया गया। साथ ही अयोध्या मामले में फैसले पर भी हर्ष जताते हुए फतहसागर झील में नौका विहार करते हुए संगीतमयी सुंदरकांड पाठ किया। महाकालेश्वर मंदिर के प्रिंस गंधर्व, रोमित शर्मा, संतोष शर्मा, रणजीत सिंह सरदार, सुमन शर्मा ने पाठ किया। इस दौरान फ ाउंडेशन के कपिल, अनूप औदिच्य, मोनिका सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह रहा। लोगों ने बड़े ही उत्साह से आयोजन में भागीदारी निभाई।