4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गड्ढों से तंग उदयपुर की इस सड़क पर लोगों के लिए दो कदम चलना भी हुआ दुश्वार

road accident in udaipur पालियाखेड़ा-बाघपुरा मार्ग पर फंसते वाहन
less than 1 minute read
Google source verification
गड्ढों से तंग उदयपुर की इस सड़क पर लोगों के लिए दो कदम चलना भी हुआ दुश्वार

गड्ढों से तंग उदयपुर की इस सड़क पर लोगों के लिए दो कदम चलना भी हुआ दुश्वार

उदयपुर/ झाड़ोल. road accident in udaipur बारिश के चलते पालियाखेड़ा से बाघपुरा मादड़ी मार्ग पर डामर छोड़ चुकी सड़क पर हुए गहरे गड्ढों पर से वाहन सवारों का गुजरना मुश्किल भरा हो चुका है। गहरे गड्ढों से अटीं सड़क पर भरा बरसाती पानी दुपहिया वाहन सवारों को नित नई मुसीबत में धकेल रहा है। लोगों के चोटिल होने के साथ चौपहिया वाहनों में नुकसान की सूचनाएं इस सड़क पर आम होने लगी है। खास यह भी है कि मार्ग में सेलाना के निकट डामर हटने के बाद गड्ढों में वाहनों के फंसने का सिलसिला भी बढ़ गया है। लेकिन, यह सब जानते हुए भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिध और जिम्मेदार हुक्मरान लोगों की समस्या को लेकर मौन साधे हुए हैं। आमजन की दिक्कतों के समाधान को तलाशते हुए पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदारों ने पेचवर्क का जोखिम नहीं उठाया।

मुंह बाए खड़ी रपट से जूझता बचपन
उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खाखड़ से नयागांव को जोडऩे वाली बरसाती नदी की रपट पर एक फीट पानी स्कूली बच्चों के लिए संकट बना हुआ है। मुंह बाए खड़ी पुलिया पर पानी के तेज बहाव में बच्चों के फिसलने और डूबने की आशंका लगातार बढ़ रही है। राउमावि खाखड़ को जाने वाले विद्यार्थी प्रतिदिन इस पुलिया से होकर गुजर रहे हैं। road accident in udaipur स्थानीय लोगों ने पुलिया की हाइट बढ़ाने की मांग की है।

जल्द उठाएंगे कदम
बरसात कम होते ही पालियाखेड़ा से बाघपुरा व मादड़ी सड़क पर पेचवर्क कार्य की शुरुआत की जाएगी।
भूरसिंह, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी झाड़ोल