5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुआ के घर जा रहा था मोबाइल चार्जर लेने के लिए रास्ते में इस अनहोनी ने छीन ली उसकी जिंदगी

road accident in udaipur डंपर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
बुआ के घर जा रहा था मोबाइल चार्जर लेने के लिए रास्ते में इस अनहोनी ने छीन ली उसकी जिंदगी

बुआ के घर जा रहा था मोबाइल चार्जर लेने के लिए रास्ते में इस अनहोनी ने छीन ली उसकी जिंदगी

उदयपुर/ फतहनगर/ मावली (निप्र). road accident in udaipur समीपवर्ती फलीचड़ा खेड़ी मार्ग पर शनिवार सुबह काल बनकर आए डंपर ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक चालक थामला निवासी राहुल प्रजापत (20) पुत्र शंकरलाल प्रजापत की मौके पर मौत हो गई। घटना से खफा ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पर फतहनगर थानाधिकारी सुनील चावला, मावली तहसीलदार रतनलाल कुमावत, वल्लभनगर उपअधीक्षक बोराजसिंह भाटी, मावली सीआई चंद्रशेखर किलानिया मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। विरोध जताते हुए लोगों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सिंगल रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही से बीते 6 माह में 5 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अमले से रोड की चौड़ाई बढ़ाने की बात कही। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।

मौत ही उसे खींच लाई!
रिश्तेदारों की मानें तो थामला निवासी राहुल प्रजापत फलीचड़ा खेड़ी में उसकी भुआ के घर पर आया था। सुबह के समय वह उसके रिश्तेदार के साथ बस स्टैण्ड पहुंचा। तभी उसे याद आया कि वह मोबाइल का चार्जर भुआ के घर ही भूल गया है। इस पर उसने रिश्तेदार को बस स्टैण्ड पर ही उतारकर वापस आने की बात कही। भुआ के घर पहुंचने से पहले मार्ग में ही सामने से आते डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। रिश्तेदारों की मानें तो राहुल के पिता की भी एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। road accident in udaipur राहुल की गुजरात के सूरत में मिठाई है।