4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोटरी शताब्दी समारोह के आयोजन को लेकर कसी कमर

rotary club रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ आगाज
2 min read
Google source verification
rotary club

rotary club

उदयपुर. rotary club आगामी २6 सितम्बर को शताब्दी वर्ष ( centenary year ) मना रहे रोटरी क्लब उदयपुर ने शनिवार को रंगारंग आयोजनों के बीच इस उपलब्धि का आगाज किया। क्लब अध्यक्ष प्रदीप कुमावत ने बताया कि इससे पहले रानी रोड स्थित संजय पार्क पर एकत्र पदाधिकारियों ने रैली निकाली। एक सौ दीपक जलाकर धूमधाम से उत्सव मनाया। बजाज भवन पर झंडारोहण भी हुआ। मशाल प्रज्जवलन कर समारोह का आगाज हुआ।
रोटरी बजाज भवन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत राजीव श्रुति डांस फेक्ट्री की बालिका भव्या यादव ने माताजी की आराधना से की। तत्पश्चात रिदम इवेन्ट्स एण्ड ग्रुप के राज प्रजापत व राजीव के निर्देशन में गणपति वंदना पर तैयार किये गये नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी तो सभी तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया। अंतर्राष्ट्रीय बाल कलाकार एवं इस्टंाग्राम पर ढाई लाख फोलोअर्स के साथ आगे बढ़ रही उदयपुर शिवानी पालीवाल ने जब वेस्टर्न डांस किया तो सभी आश्चर्यचकित रह गये। दो अन्य बालिकाओं ने घर मोरे परदेसी... गीत पर सेमी क्लासिकल नृत्य कर सभी को मोहित कर दिया। बालिका हना बोलिया ने होरर गीत पर जब गीत की प्रस्तुति दी तो सभी ने तालियों के साथ जोरदार स्वागत किया।
इससे पूर्व डॉ. प्रदीप कुमावत ने भारत में रोटरी की स्थापना 26 सितम्बर 1818 से लेकर अब तक के सफर को पावर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन देते हुए बताया कि भारत में रोटरी की स्थापना के बाद अगले 10 वर्ष तक कलकत्ता में मात्र एक ही रोटरी क्लब चलता रहा। स्वतंत्र भारत के समय भारत में 71 रोटरी क्लब संचालित हो रहे थे और उनमें 3121 सदस्य थे। 100 वर्षो में भारत ने रोटरी अंतर्राष्ट्रीय को 3 अध्यक्ष दिये।
डॉ. कुमावत ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर ने अपने नये सत्र की शुरूआत 1 जुलाई से लेकर अब तक 18 दिन में 18 प्रोजेक्ट कर दिये है। क्लब ने इस वर्ष अब तक 78 आरसीसी गठित कर दिये है और अगस्त माह तक यह संख्या 100 कर दी जायेगी। rotary club अंत में सचिव संजय भटनागर ने आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि आगामी 25 जुलाई को रोटरी बजाज भवन में सावन उत्सव मनाया जायेगा।