10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : विजयादशमी पर्व पर निकला पथ संचलन.. गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बढ़़ा़या स्वयंंसेवकों का बढा़़या हौसला

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
path sanchalan

video : विजयादशमी पर्व पर निकला पथ संचलन.. गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बढ़़ा़या स्वयंंसेवकों का बढा़़या हौसला

प्रमोद सोनी/उदयपुर. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परा के अनुसार विजयदशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से उदयपुर में आज पथ संचलन का अाायोजन किया गया। नगर निगम प्रागंण से शुरू हुआ यह पथ संचलन सूरजपोल, उदियापोल, मुखर्जी चौक, घंटाघर, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, दण्डपोल देहलीगेट होते हुए इसका समापन नगर निगम प्रांंगण में हुआ। पथ संचलन में हजारों की संख्या में राष्ट्रीय स्वंय सेवक शामिल हुए। पथ संचलन का जगह जगह पर फूलों से जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भी नगर निगम प्रागण पहुंंचा जहांं पर कटारिया ने पथ संचलन करने वाले स्वंय सेवकों का हौसला बढाया। पथ संचलन में महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, यूआईटी चैयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित कई भाजपाई नेता शामिल हुए। देहली गेट चौराहे पर दुर्गावाहिनी की ओर से पथ संचलन को फूलों से स्वागत किया साथ ही सभी ने देश भक्ति ने नारे लगाये। इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने भी पथ संचलन करने वाले स्वंय सेवकों का हौसला बढाया। इस मौके पर गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि यह हमारी परम्परा रही है कि नौ दिनों तक शक्ति की अराधना करते है ओर विजयदशमी के पर्व पर पथ संचलन निकाला जाता है ओर शक्ति से यही प्रार्थना करते है कि दुष्टों का नाश हो ओर देश का विकास हो।