4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हम हैं ना…आप तो पधारो म्हारे देश , परेशान परिवार की उदयपुर के यात्रियों ने की मदद

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
samajik sarokar in udaipur

हम हैं ना...आप तो पधारो म्हारे देश

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. पधारो म्हारे देश....पावणों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं....विदेशी पावणों के लिए तो पलक-पांवड़े बिछा देते हैं, ऐसा है हमारा खूबसूरत उदयपुर शहर। खजुराहों से उदयपुर आ रही ट्रेन में कुछ विदेशी मेहमानों की सीट नहीं होने पर उदयपुर के यात्रियों ने न केवल उनके लिए जगह छोड़ी बल्कि रास्ते में हरसंभव मदद की।लंदन की एमली, उनके पति जैक, पुत्री माया और पुत्र बेन आगरा घूमने गए, जहां एक एजेंट ने उनके टिकटों के मामले में धोखाधड़ी कर दी। पांच हजार रुपए लेकर उदयपुर के लिए आरक्षण की बजाय जनरल के टिकट थमा दिए। विदेशियों को ट्रेन में टीटी ने इसकी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। उदयपुर के कुछ यात्री यह सब देख रहे थे। उन्होंने उनके लिए सीट खाली की। टीटी से बातचीत कर जयपुर से उदयपुर के लिए नियमानुसार डिफरेंस राशि का टिकट कटवाया। उदयपुर भाजपा शहर मंत्री डॉ. जिनेंद्र शास्त्री उनकी पत्नी डॉ. सीमा जैन, कीर्ति जोशी, ग्वालियर से किशनगढ़ जा रही शकुंतला सेठी और एक अन्य यात्री किशन भूषण ने अपनी सीट मेहमानों के लिए खाली कर दी। टिकट निरीक्षक राकेश अग्रवाल ने भी पूरी मदद की।

READ MORE : Abvp के हिमांशु बागड़ी के नाम पर लगी मुहर तो... समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

युवाओं ने भी किया सहयोग
जयपुर से ही सफर कर रहे उदयपुर के एक निजी कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे मयंक अग्रवाल और अन्य यात्री शिवपाल सिंह ने भी काफी सहयोग दिया। मयंक ने बताया कि देशभक्ति की भावना जाहिर करने के लिए एक तरीका यह भी है।

Abvp के हिमांशु बागड़ी के नाम पर लगी मुहर तो... समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। बात की जाए उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की तो विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रत्याशियों की तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष पद पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद पर हिमांशु बागड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है।हालांकि एबीवीपी की ओर से केवल अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की गई है और अन्य पदों के प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है लेकिन जैसे ही हिमांशु बागड़ी के नाम की घोषणा हुई तो हिमांशु बागड़ी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई