घटना के अनुसार चेतक पहाड़ी स्थित बस स्टैंड पर सुबह लोक परिवहन की बस ने सामने से आते ऑटो को टक्कर दे दी, जिससे ऑटो 3 पलटी खाता हुआ उलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में सेंट पॉल स्कूल के 7 बच्चें सवार थे। उनमें से एक बच्चे और ड्राइवर को गंभीर चोटें पहुंची है। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित हो गयी। घायल बच्चों और ड्राइवर को तुरंत शहर के एमबी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि एक बच्चें को गंभीर चोटें आयी है और चालक का सिर फट गया है। फिलहाल दोनों का ही इलाज चल रहा है।