6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : समाजजनों में दिखा उत्साह, किया 61युनिट रक्तदान….

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
Increased awareness of blood donation in bhilwara

Increased awareness of blood donation in bhilwara

हेमंत आमेटा/भटेवर. श्रीलाड़ आमेटा ब्रह्म संस्थान के तत्वाधन में स्वर्गीय जगदीश लाल आमेटा की पूण्य स्मृति में हिरणमगरी उदयपुर स्थित संस्था के आमेटा भवन में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष राजेश आमेटा ने बताया कि इस शिविर में गीतांजलि मेडिकल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा स्त्रीरोग, अस्थिरोग, ईएनटी, सामान्य जांच एवं तारा संस्थान द्वारा आंखों से संबंधित रोगों की जांच तथा आर आर डेंटल हॉस्पिटल द्वारा दाँतो से संबंधित रोगों की जाँच की गई। शिविर में समाज के युवाओं सहित हर वर्ग के लोगों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।

READ MORE : VIDEO : ध्वनी प्रदुषण से भी हो सकता है हार्ट अटैक, तीन स्टेज वाली बात भी है भ्रांति, जानिए पूरा मामला

इसके साथ ही आयुर्वेदिक विभाग में वैद्य बाबू शंकर आमेटा द्वारा शिविर में भाग लेने वाले समाजजनों को आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा एवं उचित परामर्श दिया गया। शिविर में समाजजनों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 61 यूनिट रक्तदान किया।