5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धचक्र महामंडल विधान में जुटे धर्मप्रेमी

आज लगी कलश स्थापना की बोली
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

सिद्धचक्र महामंडल विधान में जुटे धर्मप्रेमी

उदयपुर. आचार्य वैराग्यनंदी एवं आचार्य सुन्दरसागर महाराज के सान्निध्य में हिरणगरी सेक्टर 11 स्थित आदिनाथ भवन में जारी 10 दिवसीय सिद्धचक्र महामण्डल विधान में धर्मप्रेमियों की उपस्थिति निरंतर बढ़ रही है। विधान कार्यक्रम 17 जुलाई तक यथावत रहेगा। विधान में 125 जोड़े शामिल हैं। आदिनाथ दिगम्बर जैन चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक शाह ने बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे से आदिनाथ दिगम्बर भवन में चातुर्मास के लिए कलश स्थापना को लेकर बोली लगेगी। देशभर से समाजजन इसमें हिस्सा लेंगे। महामंत्री मदन देवड़ा ने बताया कि शाम 6 बजे निगम प्रंागण में ही स्वामीवात्सल्य होगा। वर्षायोग समिति अध्यक्ष शंातिलाल वेलावत ने बताया कि 15 जुलाई से आदिनाथ भवन में प्रवचन होंगे।

संभागीय अधिवेशन में जुटा समाज
भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा का संभागीय अधिवेशन आचार्य वैराग्यनंदी महाराज व आचार्य सुंदर सागर महाराज के सान्निध्य में शनिवार को हिरण मगरी सेक्टर ११ स्थित आदिनाथ भवन में हुआ। बतौर अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाथूलाल खलुडिय़ा प्रांतीय संरक्षक श्रीपाल धर्मावत व प्रांतीय अध्यक्ष सुंदरलाल डागरिया ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को रोशनलाल चित्तौड़ा, डॉ. माणकचंद मुंडफोड़ा, मंजू गदावत एवं अन्य ने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रांतीय महामंत्री मीठालाल फांदोत ने किया।