4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैंथर के हमले से छह घायल

वक्तुर के जंगल की घटना पूर्व में पशुपालक को कर चुका है घायल
less than 1 minute read
Google source verification
Six injured by Panther attack

पैंथर के हमले से छह घायल

उदयपुर. गोगुंदा . गोगुंदा थाना क्षेत्र के कदमाल व भुताला गांव के मध्य वक्तुर के जंगल में आदमखोर पैंथर ने रविवार को फिर 6 ग्रामीणों को घायल कर दिया। इससे पहले शनिवार को भी पैंथर ने एक पशुपालक को घायल कर दिया है। सभी का उदयपुर चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद वन विभाग ने जंगलों में दो पिंजरे लगा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है
खेतों की रखवाली कर रहे भुताला निवासी लक्ष्मण व जगदीश गमेती को रविवार तड़के पैंथर ने हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा जंगल में गए पशुपालक कदमाल निवासी नानसिंह, अंबालाल पालीवाल,नोजा गमेती, खुम्बा गमेती को भी घायल कर दिया। होल्ल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को उदयपुर चिकित्सालय पहुंचाया। इससे पहले शनिवार को कदमाल निवासी गेहरीलाल गायरी को पैंथर ने घायल कर दिया था। पैंथर के दो दिन से लगातार हमले से दोनों गांवों के पशुपालक व किसान सहमे हुए हैं। शाम ढलने के बाद घरों से निकलने में कतरा रहे हंै। इससे पहले भी पैंथर ने कई मवेशियों को अपना शिकार बना दिया था ।
अतिरिक्त वन अधिकारी डीके तिवारी, बरोडिया रेंजर दिलीप गुर्जर सहित वन विभाग की टीम ने वक्तुर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। दो पिंजरे भी लगवा दिए हैं। ट्रेंक्युलाइजर शूटर सतनामसिंह भी मौके पर ही है। विभाग की दो टीम भुताला व कदमाल के जंगल में गश्त कर पैंथर की गतिविधियों पर नजर रख रही है।