6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिव्यांग प्रतिभाओं ने छोड़ी छाप…राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतिभा सम्मान एवं खेलकूद का प्रतियोगिता समापन

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
 activity

दिव्यांग प्रतिभाओं ने छोड़ी छाप

राकेश शर्मा 'राजदीप'/उदयपुर. भारत विकास परिषद 'आजाद के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतिभा सम्मान एवं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। परिषद सचिव प्रदीप रावानी ने बताया कि इस खास मौके पर राज्यस्तरीय तैराकी विजेताओं सहित संभाग स्तर के मूकबधिर विद्यार्थियों व नेत्रहीन बालकों की ऐथेलेटिक्स व नृत्य-गायन स्पर्धाओं के विजेताओं का पुरस्कृत किया गया।अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय पेरा स्वीमिंग चैम्पियनशिप में पुरुषों के वर्ग में जोधपुर जिले के पंकज सेवक एवं महिला वर्ग में जयपुर जिले की साधना मलिक ने बाजी मारी।राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग प्रस्तुतियों में बड़ौदा के कलाकारों ने सामूहिक वन्देमातरम् प्रस्तुत किया। वहीं अहमदाबाद की दिव्यांग प्रतिभा हेतल व इरफान ने व्हीलचेयर पर 'आयो रे मारो ढोलना..पेश कर खूब तालियां बटोरीं। इसी तरह, चितौड़ के मूक बधिर पवन भोई, राजसमन्द के मुकेश सुथार, उदयपुर की दिव्यांग प्रतिभा अनिता संाखला, जोधपुर भारतीय सेना के रिटायर्ड जवान व अन्तराष्ट्रीय तैराक पप्पू सिंह, दृष्टिबाधित अली मुर्तजा, जयपुर की नीलम भाटी सहित लेकसिटी के मूक बधिर विद्यालय व राजकीय प्रज्ञा चक्षु अन्ध विद्यालय के छात्रों की दमदार प्रस्तुतियों को भी सराहा गया।इस मौके पर परिषद की प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी, तैराकी संघ के प्रदेश सचिव चन्द्रगुप्त चौहान, समाजसेवी प्रमोद सामर, अन्ध विद्यालय प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा, मूक बधिर विद्यालय प्राचार्य माधव पालीवाल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।