
नामांकन के दौरान ना तो प्रत्याशियों को रैली के रूप में पहुंचने दिया गया और ना ही कोई ढोल-ताशे बजाए गए

सुबह कुछ देर के लिए पुलिस के बीच प्रवेश को लेकर कुछ छात्र नेताओं की झड़प जरूर हुई।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया सुचारू रखने के लिए हर पद के लिए अलग से कमेटी बना रखी थी

इसके बाद एबीवीपी के बागी प्रत्याशी सुखदेव डांगी पहुंचे

मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि में छात्रसंघ प्रत्याशियों के नामांकन शनिवार सुबह हुए, लेकिन नामांकन वाली रौनक गायब थी, कारण था लिंगदोह समिति की सिफारिशों को लेकर पुलिस का कड़ा पहरा

अध्यक्ष पद के लिए नामांकन देने वालों में सबसे पहले एनएसयूआई के प्रत्याशी महेश रोत थे

सबसे आखिरी में विद्यार्थी परिषद के हिमांशु बागड़ी ने नामांकन का पर्चा भरा

एनएसयूआई प्रत्याशी महेश रोत के साथ नामांकन के लिए पहुंचे कई छात्र नेताओं को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। वहां मौजूद सीआई हनुमंतसिंह खुद मोर्चा संभाल रहे थे