4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद पीहर में गुजारी जिंदगी और आत्महत्या करने के लिए पहुंची ससुराल

sucide news फंदे से झूलती मिली विवाहिता, आत्महत्या
less than 1 minute read
Google source verification
शादी के बाद पीहर में गुजारी जिंदगी और आत्महत्या करने के लिए पहुंची ससुराल

शादी के बाद पीहर में गुजारी जिंदगी और आत्महत्या करने के लिए पहुंची ससुराल

उदयपुर/ पारसोला(पस). sucide news कस्बे के समीप ग्राम पंचायत चरपोटिया के चुनाभाटी मुख्य मार्ग पर स्थित एक पेड़ से पुलिस ने फंदे से झूलता विवाहिता का शव बरामद किया। प्राथमिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है।
इससे पहले गुरुवार सुबह शव की सूचना पुलिस को दी। इस पर थाना प्रभारी मोहनसिंह चंद्रावत मौके पर पहुंचे। यहां शव की शिनाख्त अमरपुरा थाना खमेरा (बांसवाड़ा) निवासी गंगा (21) पत्नी दीपेश मीणा के तौर पर हुई। इस पर पुलिस ने शव की सूचना नरवाली चौकी को दी। दोपहर बाद ससुराल पक्ष ने शव को नीचे उतारा और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष की सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ।
मृतका के पिता पुनिया मीणा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व अमरपुरा में उसने बेटी का विवाह किया था। विवाह के बाद भी मृतका मेरे घर पाड़लिया थाना खमेरा ही रहती थी। बीती शाम 3 बजे घर से डूंगरिया कपड़े लेने के बहाने निकली जो देर रात तक घर नहीं पहुंची। रिश्तेदारों में भी उसका पता नहीं चला। विवाहिता की मौत की सूचना पर प्रतापगढ़ तहसीलदार अशोक कुमार शाह, पीपलखंूट पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश गौतम मौके पर पहुंचे। मामले की जांच उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा कर रहे हैं।