6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्‍थान के इस शहर में फिर 41 पार पहुंचा पारा, चार दिन से तापमान में लगातार उछाल

- न्यूनतम पारे में राहत, 29 अप्रेल से 41 डिग्री नीचे आया था तापमान
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur temperature

राजस्‍थान के इस शहर में फिर 41 पार पहुंचा पारा, चार दिन से तापमान में लगातार उछाल

उदयपुर. बादल, हल्की बारिश से गिरे तापमान में एक माह बाद फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। गत चार दिन से तापमान लगातार बढ़ती जा रही है। करीब एक माह बाद तापमान एक बार पुन: 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। ऐसे में तेज गर्मी से लोगों को परेशानी हुई।

डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गत 29 अप्रेल को क्रमश: 41.4 और 24.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद से अब तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। ऐसे में करीब एक माह बाद अधिकतम तापमान में 41 डिग्री के ऊपर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

READ MORE : महाराणा प्रताप की जयंती पर योगी-राज्यवद्र्धन को मेवाड़ का न्योता, 6 जून को मनाई जाएगी जयंती


गर्म हवा और धूप ने झुलसाया

तेज धूप के साथ चली हवाओं ने लोगों को झुलसाया। ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों ने शरीर के खुले अंगों को ढंककर सफर किया। शहर में रोजगार और अन्य कार्य से आए लोगों ने दोपहर में गर्मी से राहत पाने के लिए पेड़ों की छांव से राहत पाई। वहीं जरूरी कार्य से बाहर निकलने वाले लोगों ने छातों, दुपट्टों आदि से गर्मी से राहत पाई।


ऐसे रहा तापमान

तारीख ... अधिकतम ... न्यूनतम
29 अप्रेल ... 41.4 ... 24.4

24 मई ... 39.4 ... 28.4
25 मई ... 40.2 ... 28.0

26 मई ... 40.8 ... 27.4
27 मई ... 41.4 ... 25.6