5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसआरके महाविद्यालय में गूंजा गुरु वंदन का संदेश

उदयपुर

image

Newsdesk

Aug 05, 2026

Rajasthan

Bप्रो. मनोज बहरवाल ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कारों और मेहनत का दिया मंत्रB
Bराजसमंद. B सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय राजसमंद एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (उच्च शिक्षा) महाविद्यालय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘गुरु वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के प्राचार्य एवं एबीआरएसएम प्रदेशाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार बहरवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से हुआ। प्रो. बहरवाल ने गुरु वंदन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कारों और मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा कड़ी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुमन बडोला ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा का पालन करने, गहन अध्ययन एवं कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया। संचालन सहायक आचार्य विजेंद्र शर्मा ने किया। अतिथि परिचय एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक आचार्य डॉ. मनदीप सिंह ने दिया। इस अवसर पर डॉ. बृजेश कुमार बासोतिया, डॉ. विभा शर्मा, डॉ. प्रतीक विजय, डॉ. गोपाल लाल कुमावत, डॉ. अनिल कुमार कालोरिया, दया शंकर, भवानी सिंह, रेणु, डॉ. गरिमा यादव, डॉ. मीनाक्षी बोहरा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।