5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशियों की लहर लेकर आया परिणाम

- सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम
less than 1 minute read
Google source verification
- सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम

- सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम

भुवनेश पण्ड्या
उदयपुर. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली का दसवीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी किया गया। इसमें शहर के सेन्ट एंथोनी सीनियर सैकण्डरी स्कूल की मोक्षा जैन ने ९८.६० प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान बनाया। इसके साथ ही मावली के जवाहर नवोदय स्कूल मावली की लक्ष्मी राजपूत ने ९८.२ प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
-----
मोक्षा करना चाहती है इंजीनियरिंग सवीना में रहने वाली मोक्षा जैन इंजीनियरिंग करना चाहती है। कुछ घंटे ही पढ़कर वह इस मुकाम तक पहुंच गई। मोक्षा ने ९८.६० प्रतिशत अंक हाकिल किए हैं। पापा महेन्द्र जैन व्यवसायी हैं। मां नीना जैन गृहणी है। मोक्षा ने बताया कि उसकी शिक्षकों ने बहुत मदद की है, वह आईआईटी की तैयारी कर रही है। उसने पत्रिका को बताया कि गणित व विज्ञान अच्छा लगता है। परिवार में बडे़ पापा की बेटी, उनकी बहन नीलाक्षी जैन की तर्ज पर वह इंजीनियरिंग कर परिवार का नाम करना चाहती हैं।
-----
कुछ घंटे नियमित पढ़े लक्ष्य होगा पूरा मावली के जवाहर नवोदय स्कूल में अध्ययनरत लक्ष्मी राजपूत मूलत: थूर निवासी हैं। लक्ष्मी ने ९८.२ प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पिता जालम सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां जमकूबाई गृहणी है। लक्ष्मी ने बताया कि वह प्रतिदिन दो घंटे एक्स्ट्रा क्लास लेती थी, और रात को ढाई घंटे वह सेल्फ स्टडी करती थी। वह इंजीनियर बनकर देश के लिए कुछ खास करना चाहती हैं। लक्ष्मी का कहना है कि कुछ घंटे नियमित पढ़कर कोई भी बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।